रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
BJP vs Samajwadi Party : लखनऊ, एक ओर गोरखपुर में एक परिवार के मासूम को खोने का गम और दूसरी ओर मौत पर होती सियासत, सिर पर चुनाव हैं, राजनीतिक दलों की अपनी अपनी तैयारी है, इस बीच सपा के शक्तिप्रदर्शन में बच्चे की मौत, जिसे राजनीतिक दलों ने अपने अपने हिसाब से लिया और बन गया राजनीतिक मुद्दा…एक परिवार का चिराग बुझ गया… जिस उम्र में बच्चे के हाथों में किताबें और आंखों में सपने होने चाहिए थे, उस उम्र में जिंदगी ने साथ छोड़ दिया…
BJP vs Samajwadi Party : मासूम की मौत से मातम,सियासत में उलझन
गोरखपुर में 14 साल के मासूम की मौत ने एक परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया… लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद कहानी सिर्फ मातम तक सीमित नहीं रही… समाजवादी पार्टी के शक्ति प्रदर्शन से जुड़ी इस घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया…आरोप लगे, जवाब आए और देखते ही देखते मासूम की मौत यूपी की सियासत का मुद्दा बन गई…मौत किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख होती है, लेकिन जब उस दुख के साथ राजनीतिक बयानबाजी जुड़ जाती है, तो संवेदनाओं पर सवाल उठना लाजिमी है।
BJP vs Samajwadi Party : चुनावी अदावत, संवेदना बड़ी या सियासत ?
जांच से सच सामने आएगा, जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए, लेकिन इस बीच सबसे जरूरी है उस परिवार का दर्द समझना, जिसने अपना मासूम खोया है…लेकिन सवाल यह है कि क्या इस घटना की जिम्मेदारी तय करने से ज्यादा जरूरी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हो गए हैं… क्या पीड़ित परिवार को न्याय और जवाब मिलने से पहले ही सियासत ने इस पूरे मामले को अपने कब्जे में ले लिया है…चुनावी तैयारियों के बीच गोरखपुर की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है… कि आखिर संवेदना बड़ी है या सियासत…..
BJP vs Samajwadi Party : चुनावी फायदे की जंग, क्यों पीछे छूटी संवेदनाएं ?
उत्तर प्रदेश में एक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं… सवाल घटना की परिस्थितियों का है, सवाल मौत के पीछे की वजह का है और सवाल उस सियासत का भी है, जो इस मामले के सामने आते ही तेज हो गई है… कोई इसे हत्या बता रहा है, तो कोई हादसा… जांच अपनी जगह है, लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है…मामला अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा से जुड़ा है… आरोप है कि रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से बच्चे की जान गई…
बच्चे के पिता इसे हत्या बताया… योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोला…तो अखिलेश यादव CCTV फुटेज के आधार पर सरकार को घेर रहे हैं… दरअसल उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच गोरखपुर से आई एक दर्दनाक खबर ने सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है… 14 साल का मासूम आर्यवर्धन अब इस दुनिया में नहीं है… एक परिवार का चिराग बुझ गया… लेकिन इस मौत के बाद भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी जंग छिड़ गई है… इस दर्दनाक घटना पर भाजपा-सपा आमने-सामने हैं।
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के रोड शो को लेकर गंभीर सवाल उठाए, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने सरकार पर बिना सबूत आरोप लगाने और घटना का राजनीतिकरण करने का पलटवार किया। परिवार न्याय मांग रहा है, पुलिस जांच कर रही है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच आरोपों की जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया और सपा पर जमकर निशाना साधा।
सपा पर अराजकता और माफिया संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बच्चे की मौत को हत्या बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। कहा कि सड़कों पर अराजकता और माफियागिरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता भी सामने आए। समाजवादी पार्टी ने इसे हत्या के बजाय एक दुर्घटना बताया और मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सपा का दावा है कि यह दुर्घटना रोड शो या रैली के दौरान नहीं, बल्कि उसके गुजरने के बाद हुई, और पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही गई है। सपा ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कहा कि बिना जांच के राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं और मौत को मुद्दा बनाकर तमाशा किया जा रहा है।
अब समाजवादी पार्टी का दावा है कि फुटेज में पहले रोडवेज बस से टक्कर और उसके बाद जेसीबी की भूमिका दिखाई देती है। यानी एक ही घटना पर दो अलग-अलग दावे… और अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और CCTV साक्ष्यों पर टिकी हैं… एक तरफ 14 साल के आर्यवर्धन को खोने वाला परिवार है, जो इंसाफ चाहता है…तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा और सपा की सियासी अदावत…
अब राजनीति अपनी जगह, आरोप प्रत्यारोप अपनी जगह… लेकिन इंसाफ का सवाल सबसे ऊपर होना चाहिए… ऐसे में पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आर्यवर्धन की मौत का सच आखिर क्या है ? आर्यवर्धन की मौत की असली वजह क्या है ? हादसा, लापरवाही या कोई आपराधिक साजिश ? और आखिर क्यों मासूम की मौत अब यूपी की चुनावी राजनीति का हथियार बन गई है।
BJP vs Samajwadi Party : मासूम की मौत पर सवाल
• मासूम की मौत की जिम्मेदारी किसकी?
• क्या निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय होगी?
• क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा?
• क्या संवेदनाओं पर भारी पड़ रही सियासत?
ये भी जानिए : Gold Silver Price Today: सोने में 5,000 रुपये और चांदी में 9,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव


