BY: Yoganand Shrivastva
Bigg Boss 20 टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिलने वाला है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शो के होस्ट सलमान खान की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब मशहूर गायक मोहित चौहान ने उनके पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान को एक खास संगीतमय श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोहित की गायकी और पुराने गीत की यादों ने सलमान को भावुक कर दिया।
मोहित चौहान ने सलीम खान को बताया अपना पसंदीदा कलाकार
Bigg Boss 20 शो के मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में मोहित चौहान सलमान खान के सामने अपने दिल की बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सलमान खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन उनके पिता सलीम खान के और भी बड़े फैन हैं।
इसके बाद मोहित चौहान ने साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘बचपन’ का मशहूर गीत ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता’ गाकर सलीम खान को ट्रिब्यूट दिया। गौरतलब है कि सलीम खान ने अपने लेखन करियर में बड़ी पहचान बनाने से पहले इस फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया था।
गाना सुनकर सलमान की आंखों में आए आंसू
Bigg Boss 20 मोहित चौहान की आवाज में पुराने गीत को सुनकर सलमान खान काफी भावुक हो गए। प्रोमो में वह अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह खुद को संभालने के लिए दूसरी तरफ मुंह फेर लेते हैं।
इस खास प्रस्तुति ने पिता और बेटे के रिश्ते की गहराई को भी सामने ला दिया। पुराने गीत के जरिए सलीम खान के शुरुआती फिल्मी सफर को याद करना सलमान के लिए बेहद भावुक अनुभव बन गया।
पिता सलीम खान से बेहद खास है सलमान का रिश्ता
Bigg Boss 20 सलमान खान कई मौकों पर अपने पिता सलीम खान के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में बिग बॉस के मंच पर भी पिता के साथ अपने रिश्ते और उनसे जुड़ी भावनाओं पर बात की थी।
सलमान ने बताया था कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने पिता से बातचीत के दौरान एक बेटे के तौर पर हुई गलतियों के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यदि कभी उनकी किसी बात से पिता को दुख पहुंचा हो या उन्होंने उन्हें निराश किया हो, तो उन्हें इसका अफसोस है।


