,

Gwalior Breking: जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को सीएम के दौरे के बाद जड़ा थप्पड़, वकील हिरासत में

Gwalior Breking

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Breking मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के साथ मारपीट की घटना हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से रवाना होने के ठीक बाद एक एडवोकेट ने डीन को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मुख्यमंत्री के जाते ही डीन पर हमला

Gwalior Breking मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर दौरा संपन्न होने और उनके रवाना होते ही यह घटना घटी। एडवोकेट मनोज शर्मा अचानक जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के पास पहुंचे और उन पर हमला करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस अचानक हुई घटना से वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

आरोपी वकील की जमकर पिटाई और गिरफ्तारी

Gwalior Breking डीन को चांटा मारे जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आरोपी एडवोकेट मनोज शर्मा की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और बीच-बचाहव करते हुए आरोपी वकील को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अचानक हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या थी।

Read this: Jamshedpur News: जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित 99 स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…