,

Ratlam Train Car Accident: रतलाम में टला बड़ा रेल हादसा, सेजावता फाटक पर ट्रेन ने कार को मारी टक्कर; चार युवकों ने कूदकर बचाई जान

Ratlam Train Car Accident

Ratlam Train Car Accident मध्य प्रदेश के रतलाम में सेजावता बायपास रेलवे फाटक पर बुधवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे ट्रैक पर फंसी एक कार को वलसाड-हिसार स्पेशल हॉलिडे ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। घटना के बाद रेलवे फाटक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, गेटमैन के नशे में होने का आरोप भी सामने आया है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ट्रैक पर फंसी कार, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर

Ratlam Train Car Accident जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे गुजरात पासिंग लाल रंग की एमजी हेक्टर कार क्रमांक जीजे 15 सीके 0369 सेजावता बायपास रेलवे फाटक पार कर रही थी। इसी दौरान वलसाड-हिसार स्पेशल हॉलिडे ट्रेन नंबर 04728 वहां से गुजर रही थी।

बताया जा रहा है कि कार रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गई। खतरे को भांपते हुए कार में सवार चारों युवक तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही पलों बाद ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

रेल यातायात प्रभावित, पैसेंजर ट्रेन भी फंसी

Ratlam Train Car Accident हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त कार फंसे होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन नंबर 19712 भी ट्रैक पर अटकी रही, जिसे रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर आगे रवाना किया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक से हटाई कार

Ratlam Train Car Accident रेलवे की बचाव टीम ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त कार को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य किया जा सका। हादसे में चारों युवकों के समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण बड़ा नुकसान टल गया।

गेटमैन पर नशे में होने का आरोप, जांच शुरू

घटना के बाद रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में संभावित लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि गेटमैन नशे में था। हालांकि, इस आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि फाटक समय पर बंद क्यों नहीं हुआ, कार ट्रैक पर कैसे फंसी और घटना के लिए कोई लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं।

Read this: Yogi Adityanath Agra Rally Cancelled: आगरा में तेज बारिश से सीएम योगी की जनसभा निरस्त, एमएलसी चुनाव के मद्देनजर होना था कार्यक्रम

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…