,

Narsinghpur Sandipani School : सीएम मोहन ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल, 35 लाख से ज्यादा पेंशनरों को दिए 213.41 करोड़

Narsinghpur Sandipani School cm mohan

रिपोर्ट- अजय निगम

Narsinghpur Sandipani School : भोपाल/नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले को बड़ी सौगात दीं। उन्होंने यहां आयोजित सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने विद्यालय बस सेवा का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीएम डॉ. यादव ने 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।

उन्होंने स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को उनकी संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने नरसिंहपुर जिले में 42 करोड़ से अधिक की लागत से बने सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने वृद्धजनों का सम्मान कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठजनों को पुष्प एवं वस्त्र भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

Narsinghpur Sandipani School

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरसिंहपुर की यह धरती पवित्र है। यह माता त्रिपुरा सुंदरी का क्षेत्र है। भगवान ने नरसिंहपुर का भाग्य कुछ अलग ही लिखा है। यह आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली, महर्षि महेश योगी की ध्यान स्थली, वीरांगना महारानी दुर्गावती की कर्म स्थली, यह आचार्य रजनीश की भी स्थली है।

यहां भगवान नरसिंह का प्राकट्य हुआ। भगवान नरसिंह इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि भक्त के लिए भगवान कुछ भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है। पूरी दुनिया उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ाने और भारत का मान-सम्मान स्थापित करने के लिए अखंड यज्ञ की तरह काम कर रहे हैं।

Narsinghpur Sandipani School :बच्चों के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की सांदीपनि विद्यालय भगवान श्री कृष्ण के काल को याद दिलाते हैं। भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती सांदीपनि आश्रम में हुई। वह काल हमें बताता है कि गुरु महर्षि सांदीपनि जैसा होना चाहिए। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता से हमें शिक्षा लेकर मित्र की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। सांदीपनि विद्यालय और बस सेवा की सौगात बच्चों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

इसी का परिणाम है कि शासकीय स्कूलों में ड्रॉपआउट दर 14 प्रतिशत से कम होते हुए आज शून्य पर आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

Narsinghpur Sandipani School : अराजकता बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पीछे जाकर देखे, उसने तो मुख्य चुनाव आयुक्त रहे टीएन शेषन को कांग्रेस से टिकट देकर लालकृष्ण अडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। मनमोहन सिंह सरकार में केपीएस गिल को कांग्रेस का झंडा पकड़ा दिया था। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद 600 रियासतों ने अपने अधिकार त्याग दिए, लेकिन लगता है कि ये सभी अधिकार कांग्रेस में आ गए।

नेहरु-गांधी परिवार ने मान लिया है कि जीवन भर उन्हीं का ठेका रहेगा। प. जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी आ गए। उन्होंने कहा कि केरल और हिमाचल प्रदेश में सरकार आती है तो कांग्रेस के लिए एसआईआर सही है। ऐसे में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा का विजय रथ आग बढ़ रहा है। लेकिन, कांग्रेसियों की नैया डूबती जा रही है।

तमिलनाडु में 50 साल से कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। बंगाल में 40 से 45 साल पहले जनता कांग्रेस को भूल गई। बिहार, यूपी में कांग्रेस का कोई नाम तक नहीं लेता। आज जो इनके साथ मंच पर बैठकर हाथ मिला रहे हैं, वही इन्हें हार का मुंह दिखवाएंगे।

Narsinghpur Sandipani School : भारत होगा नंबर-1 देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। एशियन गेम्स-2026 में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसका गवाह है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को 11 पदक मिले, जिनमें से 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं। विपक्षी दलों की सरकारों में तो हम एक-एक मेडल के लिए तरस जाते थे। भारत आज मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में अग्रणी राष्ट्र बन चुका है।

अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है। हमारा भारत दुनिया का नंबर-1 देश बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात, स्कूली बच्चों को बस, साइकिल, स्कूटी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों क लैपटॉप की राशि दी जा रही है। हमारी सरकार जन-कल्याणकारी कार्यों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। गांव के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं, हमारी सरकार ने 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने का संकल्प लिया है।

Narsinghpur Sandipani School : जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ नरसिंहपुर को भी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 42.52 करोड़ रुपए लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया गया है। जिले के 50 गांवों में 23.17 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नरसिंहपुर जिले में 4 सड़कों और शासकीय हाईस्कूल कल्याणपुर का लोकार्पण भी हुआ है। नरसिंहपुर जिले को लगभग 95 करोड़ रुपए लागत के 21 विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन की बड़ी सौगात भी मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरसिंहपुर को भी जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ मिलेगा। प्रदेश में लगातार उद्योग एवं रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में घोषित किया है। वर्ष 2027 में पीएससी की परीक्षा दो बार कराई जाएगी। प्रदेश में 85 हजार नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक शासकीस सेवकों को पदोन्नति दी गई है। यह प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। बहुत जल्द एक लाख से अधिक नवीन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जबकि आजादी के बाद विपक्ष की सरकारों में प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट, मंडला, डिंडौरी जिले लंबे समय तक नक्लवाद की चपेट में रहे। विकास के मामले में यहां हालात बहुत खराब हो गए थे। हमारी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर प्रदेश की धरती से लाल सलाम को आखिरी सलाम किया है। चंबल में दस्यु समस्या का समाधान भी किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में जल संरक्षण, नल जल योजना के अंतर्गत 10 हजार करोड़ लागत के विकास कार्य किए गए। पात्र हितग्राहियों को एक बगिया मां के नाम योजना का भी लाभ मिल रहा है। प्रदेश के किसानों को नदी जोड़ो अभियान की सौगात मिलेगी।

Narsinghpur Sandipani School : बच्चों से आत्मीय संवाद और घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा, पढ़ाई के अनुभवों, भविष्य के लक्ष्यों और उनकी आकांक्षाओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और विचार जाने और उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं।

उन्होंने कहा कि 540 करोड़ लागत से गोटेगांव-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। नरसिंहपुर में एकांत वन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। खेरी नाका से रेलवे स्टेशन तक प्रमुख मार्ग बनाए जाएंगे। नरसिंहपुर में भव्य गीता भवन बनाए जाएंगे। नर्मदा मैया के वरमान घाट पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी विकासखंडों में पशुपालकों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। दूसरे स्थान के लिए 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार ने दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है।

Narsinghpur Sandipani School : स्कूली बच्चों को मिलेगा बड़ा लाभ

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर के होनहार बेटा-बेटियों को आज भव्य सांदीपनि विद्यालय के भवन की सौगात मिली है। प्रदेश में 375 सांदीपनि विद्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें हमारे प्रदेश के बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूली बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिलें बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जिले को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं। किसी भी राज्य का विकास वित्तीय प्रबंधन के बिना संभव नहीं है।

मध्यप्रदेश सरकार ने लगातार नीतियों में सुधार और प्रबंधन को बेहतर करते हुए इस वर्ष साढ़े 4 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को सुगम परिवहन बसों की सौगात दी है। स्कूल के बच्चों को भी आवागमन के लिए इन बसों का लाभ मिलेगा।

ये भी जानिए : Narsinghpur Latest News : ‘संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप से पहले तथ्य और प्रमाण सामने रखें’, राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…