,

Personality Rights Case: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट में होना होगा पेश, 16 नवंबर को अगली सुनवाई; जानें क्या है चार साल पुराना मामला

Personality Rights Case

BY: Yoganand Shrivastva

Personality Rights Case बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े चार साल पुराने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने कहा कि यदि समझौता नहीं हो पाता है और अभिनेता मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें अगली सुनवाई के दौरान अदालत में स्वयं उपस्थित रहना होगा। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित की गई है।

समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होने से मामला अधूरा

Personality Rights Case समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अदालत को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों के साथ मध्यस्थता के जरिए समझौता हो चुका है, लेकिन व्यावहारिक दिक्कतों के कारण अमिताभ बच्चन की ओर से समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर नहीं हो सके। अदालत ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए समय दिया है। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि समझौता पूरा नहीं होता है, तो अगली सुनवाई में अभिनेता की व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी होगी।

2022 में दायर की थी व्यक्तित्व अधिकारों की याचिका

Personality Rights Case अमिताभ बच्चन ने 25 नवंबर 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कुछ लोग उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल बिना अनुमति अपने व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। याचिका में कथित तौर पर लॉटरी से जुड़ी गतिविधियों में भी उनके नाम के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया गया था। अभिनेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने पक्ष रखा था।

अदालत ने पहले भी दिया था अंतरिम संरक्षण

Personality Rights Case नवंबर 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि उनकी पहचान, नाम, आवाज और चेहरे का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल कर उत्पादों या सेवाओं का प्रचार करना उनके अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। अब लंबित मामले में समझौते की औपचारिकताएं पूरी होने और आगे की सुनवाई पर ध्यान रहेगा।

अदालत के ताजा निर्देशों के मुताबिक, यदि समझौता पूरा नहीं होता है, तो अमिताभ बच्चन को 16 नवंबर की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ सकता है।

Read this: CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…