Report: Vandna Rawat
Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जीपीओ स्थित पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।
राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई एक बार फिर 80-20 के बीच आ गई है और उनके मुताबिक 80 फीसदी हिस्सा एनडीए तथा 20 फीसदी पीडीए का है। यह मुख्यमंत्री योगी का राजनीतिक दावा है, जिसे उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में रखा।
गांव से वैश्विक पहचान तक की यात्रा का किया उल्लेख
Yogi Adityanath सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को गांव से वैश्विक स्तर तक पहुंचने वाली यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। योगी ने 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने कई लक्ष्यों को लेकर काम किया और ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प आगे बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का असर नागरिकों, किसानों और युवाओं के जीवन में दिखाई देता है।
अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और रोजगार का भी किया जिक्र
Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक स्थिति, स्टार्टअप और रोजगार के मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि भारत अब दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है।
योगी ने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है और आज ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप हैं। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य को नई दिशा दे रहे हैं।


