,

CM Yogi Pati : पितृ पक्ष अतीत से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि, पूर्वजों की विरासत को आचरण में उतारें

CM Yogi Pati on Pitru Paksha

रिपोर्ट- वंदना रावत

CM Yogi Pati : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों से पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनकी दी हुई विरासत को जीवन में उतारने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृ पक्ष केवल दिवंगत पूर्वजों के स्मरण का पर्व नहीं, बल्कि यह अतीत से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में कहा कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाला पितृ पक्ष भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के तप, त्याग और उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को समझने की प्रेरणा देता है।

CM Yogi Pati :

CM Yogi Pati : औरंगजेब और शाहजहां का प्रसंग किया साझा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के संदर्भ में आगरा किले से जुड़ा एक ऐतिहासिक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में कैद कर दिया था और उन्हें पानी के लिए भी तरसाया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, शाहजहां ने औरंगजेब को लिखे पत्र में भारतीय परंपरा की ओर संकेत करते हुए कहा था कि सनातन संस्कृति में दिवंगतों को भी जल अर्पित किया जाता है। यह प्रसंग भारतीय संस्कृति में माता-पिता और पूर्वजों के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता की भावना को रेखांकित करता है।

CM Yogi Pati : विरासत को केवल याद नहीं, जीवन में उतारें

सीएम योगी ने कहा कि हमारी पिछली पीढ़ियों ने अपने तप, परिश्रम और त्याग से जो विरासत हमें सौंपी है, उसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि विरासत को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने आचरण में भी उतारें।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना ही पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि पिछली पीढ़ियों से मिली विरासत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को उससे भी अधिक समृद्ध विरासत सौंपें।

CM Yogi Pati : संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले अभियानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अभियानों की सफलता के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी भी बेहद जरूरी है।

CM Yogi Pati : पूर्वी यूपी से इंसेफेलाइटिस का खात्मा जनभागीदारी से संभव

सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण हासिल करना सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से असंभव दिखने वाले लक्ष्य को भी संभव बनाया जा सकता है।

CM Yogi Pati : मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा बुखार को हल्के में न लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपचार लेना बेहद जरूरी है।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्वों को भी समझें। स्वच्छता, स्वास्थ्य, बुजुर्गों का सम्मान और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये भी जानिए : Aaj ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…