,

India Carpet Expo Bhadohi: सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित होंगे संत रविदास नगर, मीरजापुर और वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी

India Carpet Expo Bhadohi

Report: Vandna Rawat

India Carpet Expo Bhadohi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास नगर, मीरजापुर और वाराणसी को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी-विंध्य रीजनल डेवलपमेंट प्लान को भी जल्द लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रविवार को इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण के दौरान निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम में की।

मुख्यमंत्री ने कालीन उद्योग से जुड़े उद्यमियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा विभिन्न मुद्दों पर सरकार की ओर से सकारात्मक संज्ञान लेने का भरोसा दिया।

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ा कारोबार

India Carpet Expo Bhadohi मीरजापुर के कालीन कारोबारी अनिल कुमार ने प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं का उल्लेख करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मीरजापुर के कालीन कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी मुख्यमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

कालीन उद्योग के लिए अलग नीति की मांग

India Carpet Expo Bhadohi उद्यमी इम्तियाज अहमद ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना से कालीन उद्योग को काफी लाभ मिला है। उन्होंने उद्योग के समग्र विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कालीन उद्योग की अलग नीति बनाने की मांग की।

वहीं पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि हस्तनिर्मित कालीन उद्योग की प्रकृति अन्य विनिर्माण क्षेत्रों से अलग है। कालीन तैयार करने में अधिक समय और श्रम लगता है, इसलिए उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष नीति बनाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे महत्वपूर्ण सुझाव बताते हुए कहा कि जिन बुनकरों ने अपनी पारंपरिक विरासत और कौशल को जीवित रखा है, वे अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी।

महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

India Carpet Expo Bhadohi संवाद के दौरान आदर्श पूर्णिमा ने कालीन उद्योग में महिला उद्यमियों और महिला श्रमिकों की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जाने चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। उन्होंने सीईपीसी को महिला उद्यमियों के लिए उचित प्रतिनिधित्व और स्थान आरक्षित करने की दिशा में पहल करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलना चाहिए।

उद्योग और रोजगार को मिलेगी नई गति

India Carpet Expo Bhadohi मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कालीन उद्योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। बेहतर कनेक्टिविटी, नई नीतियां और निर्यात को प्रोत्साहन देने वाले प्रयासों से कालीन उद्योग को नई मजबूती मिलेगी, जिससे रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

Read this: Cancer Homoeopathy Book Launch: गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…