,

Jallianwala Bagh Express: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद नहीं करने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो से मिले भाजपा सिख नेता

Jallianwala Bagh Express

Report: Prem Shrivastva

Jallianwala Bagh Express जमशेदपुर में कोहरे के कारण टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के प्रस्तावित रद्दीकरण को लेकर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की। भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन का परिचालन बंद नहीं करने और रेलवे के फैसले पर पुनर्विचार कराने का आग्रह किया। रेलवे की ओर से 18103 और 18104 नंबर की दोनों दिशाओं की ट्रेनों को दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच रद्द रखने की जानकारी सामने आई है।

उत्तर भारत से जुड़ाव के लिए ट्रेन जारी रखने की मांग

Jallianwala Bagh Express प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष कहा कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों के साथ विद्यार्थियों, कामगारों, कारोबारियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फॉग-सेफ्टी उपकरण, आधुनिक सिग्नलिंग और अन्य सुरक्षा उपायों के जरिए ट्रेन का परिचालन जारी रखने की संभावना पर रेलवे स्तर पर विचार करने का आग्रह किया।

टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग

Jallianwala Bagh Express सिख समाज के प्रतिनिधियों ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन को जारी रखने के साथ टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि रेल सेवाओं के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों तक आवागमन में सुविधा मिलती है।

सांसद ने उच्च अधिकारियों से पहल का दिया आश्वासन

Jallianwala Bagh Express सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और इस विषय पर रेलवे के उच्च अधिकारियों तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री चंचल भाटिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह, हैप्पी सिंह और कुलवंत सिंह काते सहित भाजपा सिख नेता, सिख समाज के गणमान्य लोग और युवा साथी मौजूद रहे।

Read this: IND vs PAK Hockey : भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटाई, एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…