Sagar: सागर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने 21 सितंबर 2026 को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित मातेश्वरी निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा की गतिविधियों को और सक्रिय करने की बात कही।
पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Sagar: मंत्री राजपूत ने दी शुभकामनाएं, संगठनात्मक गतिविधियों पर जोर
मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र डब्बू आठिया, जिला मंत्री ललित अहिरवार, सीहोरा मंडल अध्यक्ष गिरधारी अहिरवार, राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित अहिरवार, बिलहरा मंडल अध्यक्ष कमलेश माते, राहतगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहिरवार और जैसीनगर मंडल अध्यक्ष बलराम अहिरवार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अनिल सिहोरा, नंदलाल चढ़ार सरपंच जैसीनगर, राम सहाय सरपंच बमोरी, आनंदी अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, मोहन अहिरवार, रामसेवक अहिरवार बिलहरा, पूरन अहिरवार बिलहरा, परमानंद अहिरवार और बलराम अहिरवार बिलहरा सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
read also: Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव


