,

Renewable Energy बिजली उत्पादन में एमपी सरप्लस, अब बिजली की कमी नहीं, रिन्यूएबल एनर्जी में भी बना रहे नए रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री

Renewable Energy cm-mohan-yadav

by: digital desk

Renewable Energy : भोपाल, मध्यप्रदेश अब बिजली उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश बिजली के मामले में सरप्लस राज्य बन चुका है और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को किफायती दर पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री मंगलवार, 22 सितंबर को भोपाल में ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘नवीकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण की किफायती विद्युत खरीद’ कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और एसोसिएशन की पुस्तक का विमोचन भी किया।

Renewable Energy

Renewable Energy : बिजली उत्पादन और रखरखाव पर सरकार का जोर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिजली हर क्षेत्र की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने के साथ सरकार उत्पादन क्षमता बढ़ाने और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही है। नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ नई उत्पादन इकाइयों को भी विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने एक समय बिजली कटौती का दौर देखा है, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Renewable Energy : रिन्यूएबल एनर्जी में नए प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। नीमच-मंदसौर क्षेत्र में करीब 2000 मेगावॉट क्षमता की परियोजना विकसित की जा रही है। उनके मुताबिक इतनी बड़ी परियोजनाओं को सामान्य तौर पर पूरा होने में चार से छह साल तक का समय लग सकता है, लेकिन प्रदेश में इसे करीब ढाई साल में पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। भोपाल में आयोजित कार्यशाला में होने वाला विशेषज्ञों का मंथन बिजली कंपनियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा।

Renewable Energy : 5 हजार मेगावॉट से 32 हजार मेगावॉट हुई क्षमता

मुख्यमंत्री के मुताबिक मध्यप्रदेश बनने से लेकर वर्ष 2002-03 तक प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 5 हजार मेगावॉट थी। अब यह बढ़कर लगभग 32 हजार मेगावॉट हो गई है। इसमें करीब 30 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा का है।

ये भी जानिए : America News : ट्रम्प की कवरेज पर US मीडिया में टकराव, टीवी नेटवर्क्स ने साझा Live प्रसारण रोका, व्हाइट हाउस ने शुरू किया ‘Trump TV’

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से