Chhattisgarh Health Debate : क्या आमने सामने होंगे, बैज और जायसवाल ?स्वास्थ्य मंत्री को कांग्रेस की खुली बहस की चुनौती
Chhattisgarh Health Debate : छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों खुली बहस की चुनौतियों का दौर चल रहा है… पीएम आवास के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासी डिबेट गरमा गई है… कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को खुली बहस की चुनौती दी है… दीपक बैज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री उनके साथ प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में चलें और वहीं अस्पतालों की स्थिति पर आमने-सामने बहस करें… खास बात ये है कि स्वास्थ्य मंत्री ने भी चुनौती स्वीकार कर ली है… देखिए यह रिपोर्ट
Chhattisgarh Health Debate : छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों खुली बहस को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज है… 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच पीएम आवास के मुद्दे पर ओपन डिबेट हुई थी… इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तारा कोल ब्लॉक के आवंटन के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी… वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी है… अब इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को खुली बहस की चुनौती दी है… बैज का कहना है कि बहस किसी मंच पर नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल में होनी चाहिए… उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल का दौरा करने और वहीं अस्पताल की व्यवस्था पर आमने-सामने चर्चा करने की चुनौती दी है…
Chhattisgarh Health Debate : दीपक बैज की चुनौती पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी पलटवार करते हुए चुनौती स्वीकार कर ली है… स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को चैलेंज करने का वायरस हो गया है… उन्होंने कहा कि अस्पताल का चयन दीपक बैज खुद कर लें… चाहे बस्तर का अस्पताल हो या प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का अस्पताल… वे डिबेट के लिए तैयार हैं…यानी पीएम आवास से शुरू हुई खुली बहस की सियासत अब स्वास्थ्य व्यवस्था तक पहुंच गई है… दोनों पक्षों की चुनौती के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि अस्पताल का चयन कौन करता है और आमने-सामने की ये सियासी बहस कब और कहां होती है…?
read more : Bihar Jamui Viral Video : बेटियों की सुरक्षा पर घिरी सरकार,क्या ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था ?


