Gyanesh Kumar Controversy : चुनाव आयोग का बहाना,मोदी सरकार पर निशाना !SIR पर सवाल,कितनी हकीकत,कितना फसाना ?
Gyanesh Kumar Controversy : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच विवाद और तेज हो गया…..कांग्रेस ने अपने राज्य संगठनों से 25 सितंबर को प्रदर्शन करने को कहा था…दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और असम समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या हटाने की मांग की…भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में शायद पहला मौका है जब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त पर अपनी ही संस्था के भीतर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगा है….आरोप लगाने वालों में उसी के साथ के दो चुनाव आयुक्त भी शामिल है….इससे मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को संजीवनी मिल गई है….और वो देश में हाल ही में हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को खतरे में डालने के आरोप लगा रहे हैं…
Gyanesh Kumar Controversy : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस समय चौतरफा विवादों और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रहे हैं…कॉकरोच जनता पार्टी ने घोषणा की है कि अगर ज्ञानेश कुमार शनिवार तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से मुंबई से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी….वहीं निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में ज्ञानेश कुमार के प्रस्तावित दो युवा संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिए….हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि इन कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है..लेकिन फिर भी कई सवाल अभी भी खड़े हो रहे हैं…कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी संस्था में तानाशाह बन गए हैं…क्या विपक्ष केवल सियासी रोटियां सेंकने के लिए आरोप लगा रहा है…अगर चुनाव में धांधली हो रही है तो विपक्षी नेता चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार क्यों नहीं करते..इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे आज के एंजेडा में…लेकिन उससे पहले देख लेते हैं ये रिपोर्ट….


