,

Bhopal: पूर्व कुलपति डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के निधन पर कायस्थम ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

bhopal-dr-santosh-kumar-srivastava/

Report by: Ajay Nigam

Bhopal: कायस्थम मध्य प्रदेश ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल और डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 87 वर्षीय डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव का 20 सितंबर को निधन हो गया।

Bhopal: शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में रहा उल्लेखनीय योगदान

शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए कायस्थम ने उन्हें 17 जनवरी 2025 को “कायस्थम सम्मान-25” से सम्मानित किया था। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव के अनुसार, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव भोपाल के कायस्थ समाज में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही।

डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव का शैक्षणिक और अकादमिक जीवन भी उपलब्धियों से भरा रहा। वे अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, इथाका, न्यूयॉर्क में विजिटिंग प्रोफेसर रहे। इसके अलावा उन्होंने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के साथ-साथ डीन स्टूडेंट वेलफेयर और रेक्टर के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं।

Bhopal: इंडियन साइंस कांग्रेस से लेकर रिसर्च तक बनाई पहचान

प्रो. संतोष कुमार श्रीवास्तव इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उन्हें जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। विदेशों में प्रकाशित विज्ञान संबंधी अनेक पुस्तकों में उनके रिसर्च कार्यों का उल्लेख किया गया।

उनके नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित करीब 80 रिसर्च पेपर दर्ज हैं। विज्ञान से संबंधित उनकी पांच पुस्तकें भी शिक्षा जगत में लोकप्रिय रही हैं। उनके निधन को शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति के रूप में देखा जा रहा है। कायस्थम मध्य प्रदेश ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के