MP Youth Year 2027 : शिक्षा, कौशल और रोजगार पर सरकार का फोकस,युवाओं पर सरकार का फोकस, 2027 होगा युवा वर्ष
MP Youth Year 2027 : युवा मध्य प्रदेश के समर्थ का जीवन तथा प्रतीक है राज्य सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया। वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में और अब इस इसे आगे बढ़ते हुए वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और कल्याण के लिए मोहन सरकार कृत संकल्पित है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर ये बड़ा निर्णय लिया है। सरकार का फोकस युवाओं के विकास, अवसरों और उनकी प्रतिभा को नई दिशा देने पर होगा। युवा शक्ति को प्रदेश के विकास का आधार बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर सरकार का फोकस युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास के साथ साथ रोजगार पर भी है।।
MP Youth Year 2027 : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया। युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और कल्याण के लिए 7 महत्वपूर्ण स्तंभ जिनमें गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता एवं स्वरोजगार, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर, स्टार्टअप्स को सहयोग, खेल, कला, संस्कृति, शोध एवं अनुसंधान प्रोत्साहन, नेतृत्व क्षमता विकास का निर्माण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया के समाने बड़ी से बड़ी चुनौती से निपटने के लिए भारतवासी पूरी तरह सक्षम हैं। हमारी सरकार युवाओं शक्ति और प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए अमृतकाल में विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र पर फोकस बढ़ाया है। लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहे, बल्कि कौशल से लैस होकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़े। इसी दिशा में वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय युवाओं के विकास और सशक्तिकरण पर सरकार के जोर को दर्शाता है।
read more : UPI Transaction Charge 2026 : 2000 रू. से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, जनता की बढ़ी टेंशन,जनता की जेब पर डाका, व्यापारियों के कारोबार पर असर ?


