Rahul Gandhi Indore Program : राजीव गांधी हत्याकांड की सुरक्षा चूक का दिया हवाला,कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अलर्ट मोड़ पर पुलिस-प्रशासन
Rahul Gandhi Indore Program : 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अनुमति, सुरक्षा और आयोजन स्थल को लेकर नई शर्तों ने सियासत गरमा दी है। पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 सुरक्षा शर्तें रखी हैं। जिनमें 1500 स्वयंसेवक, 40 CCTV, प्रवेश-निकास की व्यवस्था, मेडिकल और ट्रैफिक इंतजाम समेत कई प्रावधान शामिल हैं। दरअसल पुलिस प्रशासन ने राजीव गांधी हत्याकांड की सुरक्षा चूकों का हवाला देते हुए 31 शर्तें जारी की। कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे को दी गई शर्तों की सूची में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
Rahul Gandhi Indore Program : राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है। यही वजह है कि पुलिस ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, CCTV, स्वयंसेवकों और मेडिकल व्यवस्था समेत 31 शर्तें रखी हैं। लेकिन पहले राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अनुमति पर माहौल गर्माया रहा, तो वहीं अब 31 सुरक्षा शर्तों पर सरकार और विपक्ष के नेता आमने सामने हैं। अब राहुल गांधी का छात्र संवाद या सियासी शक्ति प्रदर्शन ? 31 शर्तों के बीच कांग्रेस के आरोप और प्रशासन की सुरक्षा दलील। इंदौर में कार्यक्रम से पहले क्यों बढ़ा सियासी तापमान ? इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे लेकिन पहले बयान सुन लेते हैं।।।।
read more : Vibe Movie Review: Kunal Kemmu की स्पाई कॉमेडी में खूब हंसी, लेकिन कहानी दूसरे हाफ में भटकी


