मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों को दी बधाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav congratulated the personalities honored with Padmashree.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित होने वाली मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की पांच प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह अत्यन्त गर्व का क्षण है। मध्यप्रदेश की विभूतियों का पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना उनकी कड़ी मेहनत और अपने कार्यक्षेत्र में की गई सेवा का सच्चा सम्मान है। मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाली सभी विभूतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन व्यक्तियों की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश के विकास में इन विभूतियों का योगदान आगे भी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता