MP STF Fake Passport Racket : एमपी STF ने शुरू की जांच,कहां तक पहुंचेगी आंच ?STF के रडार पर 12 अफसर,विदेशी संपर्कों पर नजर
MP STF Fake Passport Racket : देश में एक ओर बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने की मुहिम चल रही है…दूसरी ओर मध्यप्रदेश में पनाह देने का बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है…यहां फर्जी कागजात से घुसपैठियों के पासपोर्ट बनाकर उन्हें भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश की गई है…सबसे बड़ी हैरतंगेज बात ये है कि…ये गोरखधंधा बौद्धमठों से चल रहा था..भोपाल के अन्नानगर में स्थित मठ से ही 40 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनाए गए हैं..
MP STF Fake Passport Racket : इसके साथ ही 4 और जिलों से 70 से ज्यादा घुसपैठियों के पासपोर्ट बने हैं…यही नहीं इन्हें थाइलैंड मलेशिया चीन जापान श्रीलंका तक की यात्रा कराई गई है..ताकि इन पर शक न हो…मध्यप्रदेश की STF ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है…इनके देश से भागने पर रोक लगा दी है…एयरपोर्ट औऱ बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है..कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है..कैसे चल रहा था ये पूरा खेल, क्या हो सकते हैं इस मामले के और एंगल इसी पर आज हम बात करेंगे…


