MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य का रोडमैप तैयार
MP Passenger Transport : ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के साथ MPYPIL द्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के लिये दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से जन-निजी भागीदारी मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है। इसके साथ ही परिवहन क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करने वाले मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन का शुभारंभ भी किया।एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों द्वारा अपनी गतिविधियों, तकनीकी समाधानों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। समिट से यात्री परिवहन के विस्तार से प्रदेश में बस संचालन, वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी सेवाओं और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।
MP Passenger Transport : मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार की इस पहल से मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जिसके लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का शुभारंभ किया। समिट में निजी बस ऑपरेटरों, नीति-निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समिट मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए रणनीतिक रूप से कारगर साबित होगी।समिट में सहभागिता करने वाले बस ऑपरेटर, विशेषज्ञ, नीति निर्माता और क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अतिथियों ने अपने अनुभव सुझाव साझा किए। इन सुझावों के आधार पर प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, सुरक्षित, सुविधाजनक और टिकाऊ बनाने की दिशा में आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी।इससे परिवहन क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नई साझेदारियों की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
MP Passenger Transport : मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत लगभग 15 हजार आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित की जाएंगी। जिसमें प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुगम परिवहन सेवा के तहत संचालित होने वाली सार्वजनिक बसों में महिला और बाल सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेंगे। मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड अंतर्गत ‘मोबिलिटी विज़न: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। समिट से विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्री परिवहन का रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी। समिट निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित कर मध्यप्रदेश को देश का पर्यावरण-अनुकूल और तकनीक-सक्षम सार्वजनिक परिवहन राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। इससे परिवहन क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।।
read more : Bhopal Master Plan : विकास पर सियासी टकराव, BJP-कांग्रेस में खींचतान,कांग्रेस का विकास का प्लान या राजनीति का दांव ?


