Irregular Sleep and Heart Health: आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों के सोने और जागने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। देर रात तक मोबाइल चलाना, काम के चलते रात में जागना और फिर सुबह देर तक सोना आम आदत बनती जा रही है। लेकिन लंबे समय तक सोने और जागने के समय में लगातार बदलाव करना दिल की सेहत के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
Irregular Sleep and Heart Health: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ नींद के घंटों पर ध्यान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नींद का समय और उसकी नियमितता भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक अनियमित नींद शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी को प्रभावित कर सकती है, जिसका असर ब्लड प्रेशर, तनाव, हार्मोन और मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है।
Irregular Sleep and Heart Health: सर्केडियन रिदम बिगड़ने से बढ़ सकती हैं परेशानियां
Irregular Sleep and Heart Health: शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। जब कोई व्यक्ति लगातार कभी जल्दी और कभी बहुत देर से सोता है, तो इस जैविक चक्र पर असर पड़ सकता है। इससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ शरीर के कई जरूरी कार्यों का संतुलन भी बिगड़ सकता है।
Irregular Sleep and Heart Health: डॉ. राशि खरे, अतिरिक्त निदेशक इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी और हार्ट फेलियर प्रोग्राम, फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग के अनुसार, लंबे समय तक अनियमित नींद की आदत मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं से जुड़ सकती है। ये सभी स्थितियां आगे चलकर हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
Irregular Sleep and Heart Health: रोजाना एक जैसा स्लीप रूटीन रखना क्यों जरूरी?
Irregular Sleep and Heart Health: विशेषज्ञों के मुताबिक, कभी-कभार सोने के समय में बदलाव होने से जरूरी नहीं कि दिल को तत्काल नुकसान पहुंचे। चिंता की बात तब होती है जब अनियमित नींद लंबे समय तक व्यक्ति की रोजमर्रा की आदत बन जाती है। खासकर रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों और वीकेंड पर अपनी नींद का समय काफी बदलने वालों को स्लीप रूटीन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Irregular Sleep and Heart Health: स्वस्थ वयस्कों के लिए आमतौर पर 7 से 9 घंटे की पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद जरूरी मानी जाती है। कोशिश करनी चाहिए कि रोजाना लगभग एक ही समय पर सोया और जागा जाए। वीकेंड में भी इस रूटीन में बहुत ज्यादा बदलाव न करें।
Irregular Sleep and Heart Health: बेहतर नींद के लिए सोने से पहले मोबाइल और दूसरे स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल कम करना मददगार हो सकता है। इसके अलावा देर शाम कैफीन लेने से बचना चाहिए। नियमित नींद की आदत बनाने से शरीर की जैविक घड़ी को बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद मिल सकती है और इससे ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा होता है।
read more : BRICS 2026 : BRICS में फिर मिलेंगे मोदी-जिनपिंग, जानिए, दोनों नेताओं के गांवों का ऐतिहासिक रिश्ता


