0MP Investment UAE : निवेश, उद्योग, रोजगार, एमपी का विस्तार,UAE से वैश्विक निवेश की नई साझेदारी
MP Investment UAE : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 6 से 9 सितंबर का दुबई दौरा मुख्य रूप से निवेश, औद्योगिक साझेदारी और वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश से जोड़ने पर केंद्रित है। AIM Congress- 2026 में मध्यप्रदेश अपनी निवेश संभावनाएं पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने यूएई दौरे में AI, डेटा सेंटर, डिफेंस, ड्रोन, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों को निवेश के प्रमुख अवसरों के तौर पर सामने रखा है। उन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने का न्यौता दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हर सेक्टर को लेकर उद्योगपतियों और निवेशकों से विस्तृत चर्चा हुई है, उन्हें मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं और प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों से भी अवगत कराया गया है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है।
MP Investment UAE : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का UAE दौरा निवेश डिप्लोमेसी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे में UAE सरकार, बड़े कारोबारी समूहों और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ कई दौर की बातचीत हुई है। लिहाजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई से MP के लिए निवेश की डील का रोडमैप तैयार है। लूलू से लेकर DP World तक बड़े समूहों से CM की मुलाकात हुई है, निवेश को लेकर वन टू वन चर्चा हुई है। UAE और मध्यप्रदेश के बीच चयनित निवेश परियोजनाओं के लिए संयुक्त वर्किंग मैकेनिज्म विकसित करने और भविष्य में MP-UAE Investment Roundtable आयोजित करने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार और अधिक उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। हम प्रदेश में हर सेक्टर के विकास पर ध्यान दे रहे हैं, विशेष रूप से एजुकेशन, हेल्थ, डेटा सेंटर, एमएसएमई, माइनिंग और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
MP Investment UAE : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश की दृष्टि से हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। कृषि, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, टेक्सटाइल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेक्टर, ड्रोन, डिफेंस और साइंस सिटी, और EV से ग्रीन एनर्जी तक जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए राज्य में अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। जिससे इन सेक्टरों पर अब निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं।सरकार का मानना है कि उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक बुनियादी संसाधनों के मामले में मध्यप्रदेश की स्थिति बेहद मजबूत है। प्रदेश के पास पर्याप्त लैंड बैंक और भूमि, सरप्लस बिजली तथा पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध हैं। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने केवल नीतियां बनाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि निवेशकों को नीतियों के आधार पर मिलने वाले लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। व्यापार हितैषी नीतियों के साथ निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं और अनुकूल वातावरण का निर्माण किया गया है।
read more : Hasdeo Tara Coal Block Controversy : हसदेव पर फिर सियासी घमासान,तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने


