,

अनुपम राजन के घर में घुसा चोर, जानें वीवीआईपी इलाके है कितने है सुरक्षित ?

Thieves entered the house of senior officer Anupam Rajan

राजधानी भोपाल में लगातार चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक चार इमली में चोरी का मामला सामने आया है। इश बार चोरों ने वीवीआईपी के घर को निशाना बनाया है। दरअसल बुधवार की रात मध्य प्रदेश सरकार के एक बड़े अधिकारी के घर में चोर घुस गया, हालांकि चोर कुछ चुराता उससे पहले ही घर में मौजूद लोगों की नजर उसपर पड़ गई, जैसे ही कोई चिल्लाया तो वह बाउंड्री कूंदकर मौके से भाग निकला। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और मामले की जांच शुरू हो गई है। 

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन का बंगला भोपाल के चार इमली इलाके में है। जहां बुधवार की देर रात एक चोर ढाई बजे के आसपास सरकारी आवास में घुसा था। लेकिन ना चोर के घुसने की आहट मिलते ही घर में मौजूद सदस्यों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को कर दी। लेकिन जब तक हबीबगंज थाने की पुलिस पहुंचती उससे पहले ही चोर मौके से भाग निकला। 

घर में नहीं थे अनुपम राजन 

हबीबगंज थाने के प्रभारी संजय सिंह सोनी के मुताबिक जब चोर एसीएस अनुपम राजन चार इमली इलाके में मौजूद अपने सरकारी आवास में नहीं थे। वह अपने पूरे परिवार के साथ घर से बागर गए हुए थे, बंगले पर केवल गनमेन और उनके एक रिश्तेदार मौजूद थे। ऐसे में जब चोर घर में घुसा था तो मौके पर ज्यादा लोगों के न होने का भी वह फायदा उठाना चाह रहा था। जबकि इसी का फायदा उठाकर वह भागने में भी सफल रहा था। पुलिस ने बंगले का निरीक्षण करके गेट से फिंगर प्रिंट सैंपल भी कलेक्ट भी किए हैं, फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। 

चार इमली में सीनियर मंत्रियों के मकान 

बता दें कि भोपाल का चार इमली इलाका शहर का पॉश एरिया माना जाता है, इस इलाके में कई सरकार के कई सीनियर मंत्रियों और विधायकों के भी बंगले हैं। जबकि कई बड़े अधिकारी भी यहां रहते हैं। इसके अलावा भी शहर के कई बड़े लोग रहते हैं। यही वजह है कि यहां चोरों की आमद के बाद पुलिस फिलहाल एक्टिव दिख रही है। 

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…