Bhopal Sealing Action : रहवासियों ने लगाया इल्जाम, भूमाफियाओं को बचा रहा निगम,निगम रोके कमर्शियल एक्टिविटी, सुरक्षा की मिले गारंटी
Bhopal Sealing Action : भोपाल के रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब व्यापारी और रहवासी आमने सामने आ गए हैं….एक ओर कारोबारी सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं…वहीं रहवासी क्षेत्रों में अवैध निर्माण और भू-उपयोग के खिलाफ रहवासी सड़क पर उतर आए हैं..नगर निगम के एक्शन से करीब 62 हजार दुकानदारों पर संकट मंडराने लगा है…पहली सीलिंग की कार्रवाई के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है…नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अब तक अधिभोग उल्लंघन के 8,264 नोटिस जारी किए जा चुके हैं.. इनमें 5 अगस्त से पहले 1,018 और 5 अगस्त के बाद 7,246 नोटिस शामिल हैं…निगम ने भवन अनुज्ञा, राजस्व और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की है..साथ ही रहवासी क्षेत्रों में चल रहे दूसरे कारोबारों पर भी नजर रखी जा रही है…
Bhopal Sealing Action : भोपाल में व्यापारी संगठन, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीलिंग कार्रवाई का विरोध किया और सरकार से मास्टर प्लान लागू कर कारोबारियों को राहत देने की मांग की…व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में हजारों छोटे-बड़े कारोबार प्रभावित हो सकते हैं…वहीं दूसरी ओर रहवासी नगर निगम की सुस्त कार्रवाई को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं…रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई में समानता नहीं बरती जा रही है…उनका कहना है कि बड़े और रसूखदार लोगों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से निगम पीछे हट रहा है, जबकि छोटे व्यापारियों को नोटिस देकर दबाव बनाया जा रहा है…उन्होंने सवाल किया कि जब आवासीय भू-उपयोग में संचालित अवैध संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं, तो अब तक केवल सर्वे और नोटिस तक कार्रवाई क्यों सीमित है..रहवासियों का कहना है कि अनियंत्रित व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण से आवासीय कॉलोनियों में यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं..


