,

Nepal Flood 288 Indians Missing: नेपाल में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने जारी की जानकारी; 24×7 कंट्रोल रूम बनाया

Nepal Flood 288 Indians Missing

BY: Yoganand Shrivastva

Nepal Flood 288 Indians Missing नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नेपाल में 288 भारतीय नागरिक लापता हैं। सरकार ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए 24 घंटे सक्रिय विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया है।

तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों के लोग लापता

Nepal Flood 288 Indians Missing विदेश मंत्रालय के अनुसार, लापता भारतीय नागरिकों में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें तमिलनाडु के 86, पश्चिम बंगाल के 32 और केरल के 33 नागरिक बताए गए हैं। इसके अलावा 61 लोग अलग-अलग राज्यों से हैं, जबकि 73 भारतीय त्रिशूली क्षेत्र में काम करते थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए भारतीय नागरिकों के दो अलग-अलग समूह भी लापता हैं। सरकार की ओर से लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहकर उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

चीन की ओर करीब 200 भारतीय फंसे

Nepal Flood 288 Indians Missing विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 200 भारतीय नागरिक चीन के तिब्बत क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इनमें से कई लोगों ने भारत सरकार से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मदद मांगी है।

Nepal Flood 288 Indians Missing उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के 21 नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। तिब्बत में फंसे लोगों को अलग-अलग स्थानों से निकालने के प्रयास जारी हैं और परिस्थितियों के अनुसार राहत एवं निकासी अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारत ने नेपाल को भेजी 47.5 टन राहत सामग्री

Nepal Flood 288 Indians Missing नेपाल में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दो विमानों के जरिए काठमांडू में आठ टन दवाइयां और एक टन खाद्य सामग्री भेजी गई है। कुल मिलाकर नेपाल को 47.5 टन आपातकालीन राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

वहीं, भारतीय नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय में 24×7 विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। परिजन नीचे दिए संपर्क माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

विदेश मंत्रालय कंट्रोल रूम:

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास:

  • +977 9851316807
  • +977 9709107500
  • +977 9810326117

नेपाल में आई इस तबाही के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी और राहत कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

Read this: Durg TET Protest : TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों का विरोध, दुर्ग में हजारों की भीड़ ने उठाई आवाज

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…