MP Government Employees Benefits : प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ कर्मचारी – CM ,‘कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है सरकार’
MP Government Employees Benefits : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाया है। सरकार का फोकस केवल पदोन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, भर्ती प्रक्रिया को गति देते हुए रिक्त पदों को भरने पर भी जोर है। इसी तरह के जनहितैषी फैसलों को देखते हुए कर्मचारी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जिसमें कर्मचारियों अधिकारियों ने सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्मचारी हितैषी निर्णयों और प्रशासनिक सुधारों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है।
MP Government Employees Benefits : उन्होंने कहा कि सुशासन और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में शासकीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों से पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और कर्मचारी मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, सरलीकृत और प्रतिबद्धता से लिए गए निर्णयों से सुशासन की नींव मजबूत होती है, इसी आधार पर प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर लगातार मिलते रहेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश स्पष्ट है कि सरकारी कर्मचारी प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में उनके हितों से जुड़े लंबित मामलों का समाधान कर उन्हें बेहतर कार्य वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर देना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के इन फैसलों से कर्मचारी वर्ग में भरोसा मजबूत होने के साथ प्रशासनिक कार्यक्षमता को भी नई गति मिली है।।।
read more : Stomach Rumbling : भूख लगने पर पेट से क्यों आती है गुड़गुड़ की आवाज? जानिए इसके पीछे की वजह


