Report: Neha gupta
Khwaspur News जिले के खवासपुर थाना क्षेत्र के हजारी के डेरा गांव में मंगलवार की अहले सुबह पोखरा में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला शौच के लिए पोखरा किनारे गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुबह चार बजे घर से निकली थी महिला
Khwaspur News मृतका की पहचान हजारी के डेरा गांव निवासी कामेश्वर यादव की 66 वर्षीय पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है। उनके बेटे धर्मेंद्र यादव के अनुसार, राधिका देवी मंगलवार सुबह करीब चार बजे शौच के लिए गांव के पोखरा के पास गई थीं। इसी दौरान वह पोखरा में गिर गईं और पानी में डूब गईं।
काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश
Khwaspur News काफी समय बीतने के बाद जब राधिका देवी घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला पोखरा में गिरी हुई मिलीं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Khwaspur News घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खवासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read this: Datia News: आस्था के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार




