Aaj ka Mausam: मानसून के सक्रिय दौर के बीच देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 19 अगस्त यानी आज को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
कई इलाकों में तेज हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर इससे अधिक तेज झोंके भी महसूस हो सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Aaj ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगी बारिश
मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं को अहम माना जा रहा है। उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्र के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से गंगा के मैदानी क्षेत्रों समेत पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर तेज हो सकता है।
Aaj ka Mausam: 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मछुआरों को खराब मौसम के दौरान नदी, तालाब और समुद्री तटों के आसपास जाने से बचने की जरूरत है।
Aaj ka Mausam: दिल्ली में 19 अगस्त को बारिश के साथ तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 अगस्त को बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम खराब होने के दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज और बस्ती में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Aaj ka Mausam: बिहार में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है हवा
बिहार में भी 19 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। सिवान, पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय समेत कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा।
इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार करीब 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam: झारखंड में तेज बारिश के साथ आंधी का खतरा
झारखंड में 19 और 20 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सिमडेगा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, चतरा और पलामू में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में 19 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
मौसम खराब होने के दौरान पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बढ़ सकता है। हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका बनी रहती है। शिमला में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में बारिश का अनुमान
जम्मू-कश्मीर में भी 19 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कुपवाड़ा, जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा, रामबन और शोपियां में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: पश्चिम बंगाल में तेज बारिश और आंधी की संभावना
पश्चिम बंगाल में भी 19 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने वाला है। कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और कूचबिहार में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। कोलकाता में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: पंजाब में 19 और 20 अगस्त को बारिश का दौर
पंजाब में कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर और संगरूर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
19 और 20 अगस्त को मौसम में बदलाव के दौरान हवा की गति करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसानों को फसलों और खेतों में रखे सामान को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
Aaj ka Mausam: राजस्थान में बारिश के साथ तेज हवा का असर
राजस्थान में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, चूरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में मौसम बदल सकता है।
कुछ स्थानों पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में 19 अगस्त को भारी बारिश और आंधी
मध्य प्रदेश में भी 19 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, धार, सागर, इंदौर, बालाघाट, खंडवा, सिवनी, नर्मदापुरम, खरगोन, भोपाल, बैतूल, मंडला और सीधी में मौसम सक्रिय रह सकता है।
इन क्षेत्रों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Aaj ka Mausam: इन शहरों में 19 अगस्त को कितना रहेगा तापमान
19 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम 28 डिग्री, मुंबई में 29 और 28 डिग्री, चेन्नई में 36 और 28 डिग्री तथा कोलकाता में 33 और 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।
लखनऊ में 33 और 28 डिग्री, पटना में 32 और 28 डिग्री, रांची में 27 और 23 डिग्री, भोपाल में 29 और 24 डिग्री तथा जयपुर में 34 और 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। शिमला में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 19 डिग्री, जबकि नैनीताल में अधिकतम 24 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Aaj ka Mausam: आंधी और बिजली के दौरान बरतें सावधानी
तेज बारिश और आंधी के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। बिजली चमकने की स्थिति में पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान के नीचे खड़े होने से बचना जरूरी है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की चेतावनी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
तेज हवा के दौरान घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के साथ बाहर रखी हल्की वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना बेहतर होगा। नदी, नाले और समुद्र के किनारे जाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि लगातार बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
read also: Chanakya Niti: इन 3 कामों में फंसकर बुद्धिमान व्यक्ति भी हो सकता है दुखी और दरिद्र




