ईसाई मशीनरी पर पुलिस की कार्यवाई शासकीय नौकरी का लालच देकर धर्मान्तरण का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बैतूल : भैंसदेही तहसील के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आए दिन भोले भाले आदिवासी लोगों का ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मान्तरण कराया जा रहा है। मामला आदिवासी गांव भैसाघाट है जहां मंगलवार रात्रि में बैतूल निवासी दो व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को शासकीय नौकरी, निःशुल्क इलाज, सहित लालच देकर ग्राम में प्रार्थना कराकर धर्मान्तरण कराया जा रहा था। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर झल्लार पुलिस ने मामला दर्ज कर बैतूल निवासी दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया है।

ईसाई मिशनरी को लेकर भैसाघाट निवासी रामप्रसाद धाड़से ने बैतूल निवासी सायबू ठाकरे एवं रवि तांद्रीलकर के खिलाफ झल्लार थाने में शिकायत कर मामला दर्ज किया जिसमें उन्होंने बताया कि ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मान्तरण कराया जा रहा था जिसमें मैं खुद मौजूद था धर्मान्तरण के पुर्व ग्रामीणों को शासकीय नौकरी, निःशुल्क चिकित्सा, रोजगार करने पैसे देने सहित प्रलोभन दिया गया मंगलवार मध्यरात्रि में ग्राम के व्यक्ति के घर प्रार्थना करने सब एकत्रित हुए जिसमें उन्होंने देवी-देवताओं के पुजन करने पर प्रतिबंध लगाते हुए। हिंदू धर्म छोड़ने पर जोर दिया। मामले की जानकारी मेरे द्वारा ग्रामीणों को दी जिसके बाद पुरे मामले की शिकायत पुलिस में की गई।

झल्लार थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाघाट में बैतूल निवासी दो व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को लालच देकर ईसाई धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई जिसके बाद उन्हें न्यायलय में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि ईसाई मिशनरी सम्बन्ध में आस-पास के क्षेत्रों में सुचना दी है जब भी इस तरह कोई मामला सामने आता है तो तत्काल पुलिस को सुचना दे कार्यवाही की जाएगी।

MP: पन्ना में ‘यमराज’ को धरती पर क्यों आना पड़ा?….यह भी पढ़े

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत