,

Singarpur Kanwar Yatra: ग्राम सिंगारपुर से रामपुर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत सभापति सहित सैकड़ों शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए।

Singarpur Kanwar Yatra

Singarpur Kanwar Yatra: सिंगारपुर से रामपुर तक गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल

Singarpur Kanwar Yatra: ग्राम पंचायत सिंगारपुर से रामपुर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Singarpur Kanwar Yatra: यात्रा में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत सभापति व सदस्य राजा जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भोला वर्मा, सरपंच कनक मनहरे, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Singarpur Kanwar Yatra: समुद्र मंथन की कथा का किया उल्लेख, शिवभक्तों को दी शुभकामनाएं

Singarpur Kanwar Yatra: इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने समुद्र मंथन की पौराणिक कथा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष का भगवान शिव ने लोक कल्याण के लिए पान किया था। इसी धार्मिक परंपरा में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के महत्व को भी उन्होंने बताया।

Singarpur Kanwar Yatra: शिवरतन शर्मा ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

READ : Black Coffee for Fatty Liver: फैटी लिवर में ब्लैक कॉफी कितनी फायदेमंद? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Singarpur Kanwar Yatra

दूसरे वर्ष निकली कांवड़ यात्रा, सरपंच ने की श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था

Singarpur Kanwar Yatra: ग्राम पंचायत सिंगारपुर की सरपंच कनक मनहरे ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ यात्रा का दूसरा वर्ष है और ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के सहयोग से इसे इस बार भी भव्य रूप दिया गया।

Singarpur Kanwar Yatra: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने धार्मिक आयोजन को खास बना दिया। कांवड़ यात्रा ने आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों और ग्रामीणों ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…