,

Morena Missing Students: मुरैना में 15 अगस्त पर 4 छात्राएं लापता, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena Missing Students

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Missing Students जिले के जौरा कस्बे से चार छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। चारों छात्राएं 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उनकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गईं।

जौरा से मुरैना बस स्टैंड तक मिली लोकेशन

Morena Missing Students जानकारी के अनुसार, जौरा के वार्ड क्रमांक 11 स्थित अलख मंदिर क्षेत्र की रहने वाली चारों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी की छात्राएं हैं। इनमें दो छात्राएं कक्षा 9वीं और दो छात्राएं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं। परिजनों ने रात करीब 8 बजे जौरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में छात्राओं की अंतिम लोकेशन मुरैना बस स्टैंड के आसपास मिली है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वे जौरा से बस द्वारा मुरैना पहुंची थीं। इसके बाद उनके संभावित रूट का पता लगाने के लिए पुलिस ग्वालियर, आगरा और मथुरा सहित अन्य स्थानों पर भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज और दोस्तों से पूछताछ

Morena Missing Students मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और छात्राओं के परिचितों व दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनका छात्राओं से परिचय बताया जा रहा है।

एसडीओपी एनआरएस बघेल ने बताया कि चारों छात्राओं की तलाश लगातार जारी है। पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Read this: Independence Day Songs : स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे ये देशभक्ति के गीत, जानिए इनसे जुड़ी अनसुनी कहानियां

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के