Student Protest Parliament Clash : छात्रों के मुद्दे पर सदन में चर्चा से आखिर कौन भाग रहा ?हर सवाल का जवाब दूंगा- शाह, लेक्चर नहीं सुनना- राहुल
Student Protest Parliament Clash : छात्र आंदोलन पर घमासान की, संसद में सियासी संग्राम की, बात छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार चल रही सियासी खींचतान की । ससंद में मानसून सत्र समाप्त होने के एक दिन पहले भी जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर संसद सियासी अखाड़ा बना रहा है। इस मुद्दे पर बुधवार को भी संसद में बाहर से लेकर अंदर तक गहमागमी का माहौल रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से सीधे सवाल करते हुए कार्रवाई के आदेश को लेकर जवाब मांगा है। वहीं, अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और चर्चा से कौन भाग रहा है, इसका फैसला जनता करेगी। संसद परिसर में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहा। एक ओर विपक्ष अमित शाह के जवाब की मांग करता रहा, तो दूसरी ओर NDA सांसद राहुल गांधी पर ही चर्चा से बचने का आरोप लगाया।अब सदन की कार्यवाही को एक दिन शेष बचा है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सदन में इस मुद्दे पर चर्चा होगी, या फिर छात्रों के इस मुद्दे की गूंज सड़कों पर ही सुनाई देगी। ऐसे में सवाल सिर्फ छात्रों के आंदोलन का नहीं, बल्कि संसद में जवाबदेही और राजनीतिक टकराव का भी बन गया है। सवाल ये भी कि क्या सदन में इस मुद्दे पर खुली चर्चा होगी ? क्या अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे ? और क्या छात्रों का मुद्दा सियासी संग्राम से निकलकर समाधान तक पहुंचे पाएगा ?…..
Student Protest Parliament Clash : छात्रों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की सीधी टक्कर ने संसद का माहौल और गरमाया हुआ है। जंतर मंतर पर छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में सियासी संग्राम छिड़ा रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीधे जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि छात्रों पर कार्रवाई और कथित गोलीबारी का आदेश किसने दिया। उन्होंने जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के लेक्चर में नहीं, बल्कि सवालों के जवाब में दिलचस्पी है। राहुल गांधी ने कहा कि शाह घर के सामने हजार पुलिस वाले खड़े होते हैं। 30 गाड़ियां उनके आगे पीछे होती हैं कि कहीं कोई बच्चा न आ जाए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। वह सदन में नहीं आ सकते। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया, कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन समेत हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस देने और चर्चा का समय तय करने को कहा। इससे पहले सदन के बाहर शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। शाह ने पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक बयान दिया, कहा कि मैं रोज सदन में आ रहा हूं। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और जनता तय करे कि चर्चा से कौन भाग रहा है।
Student Protest Parliament Clash : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में अमित शाह की सदन में गैरहाजिरी पर निशाना साधते हुए कहा- जिनके नाम से बिल है, किसी कारण से वे अबसेंट हैं तो वो चलेगा। लेकिन उनका रोज का धंधा हो गया है। उन्हें बुलाइए। तो वहीं जेपी नड्डा ने खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आप चर्चा से भागिए मत। नड्डा ने कहा कि मैं यह भी बताना चाहता हूं कि विपक्ष की मांग से पहले ही संसद के मौजूदा सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया। उस समय विपक्ष के किसी भी सदस्य ने सदन में NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात नहीं रखी। बावजूद सरकार इस मुद्दे पर दोबारा चर्चा के लिए तैयार है। चर्चा के लिए जितना समय, दिन या घंटे उचित समझें, निर्धारित करें। बहरहाल अब छात्रों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं, तमाम आरोप प्रत्यारोप हैं। गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष अमित शाह के इस्तीफे को लेकर अड़ा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं।
Student Protest Parliament Clash : बहरहाल अब छात्रों के मुद्दे को लेकर संसद का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामेदार रहा। झारखंड में छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई का मामला सदन से लेकर संसद परिसर तक सियासी टकराव की वजह बना हुआ है। विपक्ष ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, तो सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का पलटवार किया। अब संसद से सड़क तक छात्रों के मुद्दे की ही गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन सवाल यही है कि क्या छात्रों के मुद्दे पर सदन में समाधान की बात होगी, या सियासी टकराव के बीच चर्चा फिर हंगामे की भेंट चढ़ जाएगी ?…
read more ; Analog Paneer Ban : मध्यप्रदेश में बैन हुआ एनालॉग पनीर,सख्त हुई सरकार, एनालॉग पनीर पर वार

