,

14 अगस्त को Bhopal में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/bhopal-tiranga-yatra-2026-august-14/

Bhopal: भोपाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होकर यह यात्रा संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर देशभक्ति का उत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

Bhopal: विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ यात्रा के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच और यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बारिश की संभावना को देखते हुए पर्याप्त और व्यवस्थित इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Bhopal: मुखर्जी नगर से बैरागढ़ तक निकलेगी यात्रा

विशाल तिरंगा यात्रा मुखर्जी नगर, कोलार से प्रारंभ होकर संत हिरदाराम नगर और बैरागढ़ तक जाएगी। यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों की ओर से मंच लगाकर प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

कर्मश्री के तत्वावधान में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हर वर्ष अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश के अनुरूप आयोजित होने वाली इस यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।

Bhopal: इस बार ऐतिहासिक आयोजन का दावा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस वर्ष की तिरंगा यात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य होगी और इसकी चर्चा देशभर में होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए नागरिकों ने उत्साह के साथ पंजीयन कराया है।

उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि इस बार यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। आयोजन को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा, यातायात तथा बारिश को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

read also: Gold Silver के भाव में जोरदार उछाल, 24 कैरेट गोल्ड 1.55 लाख के पार; चांदी 10,100 रुपये महंगी

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar