By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > व्यापार - रोज़गार > AAI Vacancy 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन
व्यापार - रोज़गार

AAI Vacancy 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन

Abhishek Singh
Last updated: July 11, 2026 4:58 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

AAI Vacancy 2026 : एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

Contents
AAI Vacancy 2026 : 95 पदों पर होगी भर्तीAAI Vacancy 2026 : कौन कर सकता है आवेदन?AAI Vacancy 2026 : केवल इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौकाAAI Vacancy 2026 : बिना लिखित परीक्षा होगा चयनAAI Vacancy 2026 : हर महीने मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंडAAI Vacancy 2026 : आवेदन की अंतिम तिथिAAI Vacancy 2026 : भर्ती की मुख्य बातें

AAI Vacancy 2026 : 95 पदों पर होगी भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल 95 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इनमें 31 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 31 डिप्लोमा अप्रेंटिस और 33 ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के विभिन्न एयरपोर्ट्स और संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

AAI Vacancy 2026 : कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में चार वर्षीय डिग्री होना आवश्यक है। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

AAI Vacancy 2026 : केवल इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

यह भर्ती विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के पात्र उम्मीदवारों के लिए है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या वर्तमान में अप्रेंटिस कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त किए एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव हो चुका है, वे भी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

AAI Vacancy 2026 : बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना भेजी जाएगी। अंतिम चयन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

AAI Vacancy 2026 : हर महीने मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹15,000 प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹12,000 प्रति माह और ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस को ₹9,600 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।

AAI Vacancy 2026 : आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन राष्ट्रीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल तथा अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

AAI Vacancy 2026 : भर्ती की मुख्य बातें

संस्था: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
पद: ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं ट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद: 95
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष
चयन प्रक्रिया: मेरिट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस
लिखित परीक्षा: नहीं
स्टाइपेंड: ₹9,600 से ₹15,000 प्रति माह
आवेदन शुल्क: शून्य

read more : Alwar Petrol Pump Firing : अलवर पेट्रोल पंप गोलीकांड पर कांग्रेस का हमला, कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

TAGGED:AAI Vacancy 2026chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ

Viksit Bharat Ji Ram Ji Yojana : ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मील का पत्थर साबित होगी योजना

By Abhishek Singh
Guna Bamori SDM Shivani Pandey Principal Controversial
मध्य प्रदेश

Guna Bamori SDM Shivani Pandey Principal Controversial: बमौरी की मैडम एसडीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर; बुजुर्ग प्राचार्य से बोलीं— ‘ऐसा लग रहा है मानो स्कूल तुम्हारे पिताजी का हो’, वीडियो वायरल

By Yoganand Shrivastava
MP Sandipani Vidyalaya Indore Book Distribution
मध्य प्रदेश

MP Sandipani Vidyalaya Indore Book Distribution: स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Yoganand Shrivastava
INS Mahendragiri Commissioning Indian Navy Rajnath Singh
दिल्ली

INS Mahendragiri Commissioning Indian Navy Rajnath Singhसमंदर में भारत की बढ़ी ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि को नौसेना में किया शामिल; जानें इसकी 10 बड़ी खूबियां

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?