By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > US Iran Conflict : NATO समिट में ट्रम्प का बड़ा ऐलान, ईरान से सीजफायर खत्म, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला
देश- विदेश

US Iran Conflict : NATO समिट में ट्रम्प का बड़ा ऐलान, ईरान से सीजफायर खत्म, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला

Abhishek Singh
Last updated: July 8, 2026 4:10 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

US Iran Conflict : ट्रम्प बोले- अब ईरान से कोई समझौता नहीं, हर हमले का देंगे जवाब

US Iran Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका अब ईरान के साथ कोई नई डील नहीं करेगा। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने पिछली रात ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया और भविष्य में भी किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना है। साथ ही ट्रम्प ने NATO पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि गठबंधन ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका का पर्याप्त समर्थन नहीं किया।

Contents
US Iran Conflict : ट्रम्प बोले- अब ईरान से कोई समझौता नहीं, हर हमले का देंगे जवाबUS Iran Conflict : CENTCOM का दावा- ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइकUS Iran Conflict : होर्मुज में बढ़ा तनाव, कतर ने ईरान को ठहराया जिम्मेदारUS Iran Conflict : वैश्विक बाजारों में घबराहट, भारत में शेयर बाजार धड़ाम

US Iran Conflict : CENTCOM का दावा- ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

US Iran Conflict : अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कई सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर अब्बास के शाहिद हक्कानी पोर्ट, सीरिक और केश्म जैसे रणनीतिक इलाकों में भी हमले किए गए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।

US Iran Conflict : होर्मुज में बढ़ा तनाव, कतर ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

US Iran Conflict : बीते 24 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और बढ़ गया। ईरान पर तीन टैंकरों को निशाना बनाने का आरोप है, जिनमें एक कतर का जहाज भी शामिल बताया गया। इसके बाद कतर ने ईरान की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के माहौल में अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है।

US Iran Conflict : वैश्विक बाजारों में घबराहट, भारत में शेयर बाजार धड़ाम

US Iran Conflict : अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर भी दिखाई दिया। ट्रम्प के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 6% बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि यूरोपीय शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई। भारत में भी निवेशकों की चिंता बढ़ी और सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में करीब 1,900 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी में लगभग 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

READ MORE : Energy Drink Seized: कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13,410 एनर्जी ड्रिंक की बोतलें और कैन सीज

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP Newsnewsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam
उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam: अयोध्या राम मंदिर घोटाला: अब फर्जी रसीद बुक का बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम ऐंठते थे आरोपी

By Yoganand Shrivastava
Morena Youth Dandwat Yatra MP
मध्य प्रदेश

Morena Youth Dandwat Yatra MP: जीते जी नहीं तो मरने के बाद ही बनेगी सड़क’: गांव में कीचड़ से परेशान युवक ने प्राइवेट जॉब छोड़ बीजेपी सांसद के घर तक शुरू की 15 KM की दंडवत यात्रा

By Yoganand Shrivastava
Donald Trump NATO Summit Ceasefire Deal
देश- विदेश

Donald Trump NATO Summit Ceasefire Deal: महायुद्ध की आहट: ‘सीजफायर खत्म, ईरान से बात करना समय की बर्बादी’— नाटो समिट में गरजे डोनाल्ड ट्रंप; ईरान ने दी अंजाम भुगतने की खुली धमकी

By Yoganand Shrivastava
ARTO Shanti Bhushan Pandey Action
उत्तर प्रदेश

ARTO Shanti Bhushan Pandey Action: एआरटीओ शांति भूषण पांडे का बड़ा हंटर: स्कूली वाहनों की चेकिंग में 17 का चालान, 10 गाड़ियां थानों में सीज; 15 जुलाई तक चलेगा महाअभियान

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?