By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > Development Projects : हरियाणा में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, सरकार ने 15.11 करोड़ की बचत भी की
हरियाणा

Development Projects : हरियाणा में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, सरकार ने 15.11 करोड़ की बचत भी की

Abhishek Singh
Last updated: July 7, 2026 1:45 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Development Projects : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास एवं खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगी। साथ ही बोलीदाताओं के साथ सफल नेगोसिएशन के बाद सरकार ने कुल 15.11 करोड़ रुपये की बचत भी सुनिश्चित की।

Contents
Development Projects : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठकDevelopment Projects : वर्क्स परचेज कमेटी ने 225.76 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरीDevelopment Projects : क्रय समिति ने भी बचाए 7.03 करोड़ रुपयेDevelopment Projects : बिजली, डेयरी और शहरी विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृतिDevelopment Projects : गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में होंगे बड़े विकास कार्यDevelopment Projects : पंचकूला में सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूतDevelopment Projects : मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
Development Projects

Development Projects : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों की खरीद और आधारभूत विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

Development Projects : वर्क्स परचेज कमेटी ने 225.76 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी

हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी के समक्ष कुल 10 एजेंडा प्रस्तुत किए गए, जिनकी कुल अनुमानित लागत 259.20 करोड़ रुपये थी। एक प्रस्ताव स्थगित होने के बाद शेष 9 प्रस्तावों का मूल्य 225.76 करोड़ रुपये रहा। नेगोसिएशन के बाद इनकी लागत घटकर 217.68 करोड़ रुपये रह गई, जिससे सरकार को 8.08 करोड़ रुपये की बचत हुई।

Development Projects : क्रय समिति ने भी बचाए 7.03 करोड़ रुपये

उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति के समक्ष पांच प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से एक प्रस्ताव वापस लिए जाने के बाद चार प्रस्तावों की कुल लागत 130.19 करोड़ रुपये रही। सफल वार्ता के बाद इनका संशोधित मूल्य 123.16 करोड़ रुपये तय किया गया, जिससे 7.03 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत हुई।

Development Projects : बिजली, डेयरी और शहरी विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी पिल्फर रेजिस्टेंट मीटरिंग क्यूबिकल्स की खरीद को मंजूरी दी गई। वहीं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी वीसीबी पैनल, कैपेसिटर कंट्रोल पैनल और सब-स्टेशन ट्रांसफॉर्मर पैनलों की खरीद को भी स्वीकृति मिली।इसके अलावा हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के लिए केंद्र सरकार की एनपीडीडी योजना के तहत पीपीपी मॉडल पर संचालित प्रयोगशाला हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

Development Projects : गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में होंगे बड़े विकास कार्य

बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत सेक्टर-78 और 80 के बीच मास्टर रोड एवं सर्विस रोड निर्माण को मंजूरी दी गई।फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट और पार्कों के लिए छह माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, उनसे संबंधित आधारभूत ढांचे के निर्माण तथा संचालन एवं रखरखाव कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के तहत कुंडली में सीवर लाइन और मैनहोल निर्माण, खरखौदा में वर्षा जल निकासी व्यवस्था, जीटी रोड से दीवान फार्म तक सड़क चौड़ीकरण तथा 7.50 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिली।

Development Projects : पंचकूला में सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 के लिए 20 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 50 एमएलडी क्षमता के मुख्य पंपिंग स्टेशन, मौजूदा पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, 15 एमएलडी प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 30 एमएलडी करने तथा पिंजौर-कालका शहरी क्षेत्र के सेक्टर-29 में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।

Development Projects : मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य और सामग्री की आपूर्ति निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा तय समय सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

read more : Man Bathing Snake with Soap: सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल, शख्स ने 5 फीट लंबे सांप को साबुन से नहलाया

TAGGED:chattisgarhDevelopment ProjectsHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्यकाल

High-Tech Horticulture : किसानों की उन्नति, पशुपालन संग प्राकृतिक खेती,पारंपरिक खेती के बाद अब हाईटेक बागवानी

By Abhishek Singh
Gaurishankar Bele Assault Case
मध्य प्रदेश

Gaurishankar Bele Assault Case: ‘आत्मा’ दफ्तर में सीनियर दलित अधिकारी को कॉलर पकड़कर पीटा, आरोपी जूनियर पर पहले से है गबन का केस

By Yoganand Shrivastava
राजस्थान

Jaipur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, पिता समेत 3 बच्चों की मौत

By Abhishek Singh
झारखंड

Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?