By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Today Weather : 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Today Weather : 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Abhishek Singh
Last updated: July 7, 2026 1:10 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Today Weather : देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के कारण अगले तीन दिनों तक मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए देश के 22 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Contents
Today Weather : डिप्रेशन के कारण बढ़ी मानसून की सक्रियताToday Weather : 22 राज्यों में जारी हुआ बारिश और आंधी का अलर्टToday Weather : दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाToday Weather : उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों तक बारिशToday Weather : राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमानToday Weather : प्रमुख शहरों का आज का तापमानToday Weather 7 July 2026 : मछुआरों के लिए विशेष चेतावनीToday Weather : लोगों को बरतनी होगी सावधानीread more : Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें

Today Weather : डिप्रेशन के कारण बढ़ी मानसून की सक्रियता

IMD के मुताबिक दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर सक्रिय डिप्रेशन की वजह से मानसून और मजबूत हुआ है। इसके असर से मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Today Weather : 22 राज्यों में जारी हुआ बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा, मिजोरम समेत कुल 22 राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Today Weather : दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 8 और 9 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Today Weather : उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों तक बारिश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा और अन्य जिलों में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है, जबकि कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों में भी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 9 से 12 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Today Weather : राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर सहित कई जिलों में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Today Weather : प्रमुख शहरों का आज का तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है। मुंबई में 28°C और 27°C, चेन्नई में 37°C और 29°C, कोलकाता में 31°C और 29°C, लखनऊ में 33°C और 27°C, पटना में 31°C और 28°C, रांची में 27°C और 24°C, भोपाल में 28°C और 25°C, जयपुर में 34°C और 28°C तथा शिमला में 27°C और 21°C तापमान रहने की संभावना है।

Today Weather 7 July 2026 : मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी

IMD ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास समुद्र में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Today Weather : लोगों को बरतनी होगी सावधानी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

read more : Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSToday WeatherUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Gaurishankar Bele Assault Case
मध्य प्रदेश

Gaurishankar Bele Assault Case: ‘आत्मा’ दफ्तर में सीनियर दलित अधिकारी को कॉलर पकड़कर पीटा, आरोपी जूनियर पर पहले से है गबन का केस

By Yoganand Shrivastava
राजस्थान

Jaipur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, पिता समेत 3 बच्चों की मौत

By Abhishek Singh
झारखंड

Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार

By Abhishek Singh
Sagar Collector Jansunwai News
मध्य प्रदेश

Sagar Collector Jansunwai News: न्याय के लिए 46वीं बार जनसुनवाई में पहुंचा युवक, रहली मंडी में हुए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की मांग

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?