UP Mango Festival 2026 : लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने आम खाने की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 5 जुलाई को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

UP Mango Festival 2026 : आम महोत्सव 2026 के दूसरे दिन बच्चों में दिखा उत्साह
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए विशेष आम खाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। योगी सरकार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के कुल 27 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में आम खाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और आयोजन स्थल तालियों व बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा।
UP Mango Festival 2026 : हर प्रतिभागी को दिए गए दो-दो किलो आम
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक बच्चे को दो-दो किलोग्राम आम खाने के लिए दिए गए। निर्धारित समय के भीतर सबसे अधिक मात्रा में आम खाने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और दर्शकों ने भी उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया।

UP Mango Festival 2026 : 5 जुलाई को होगा तकनीकी सत्र और पुरस्कार वितरण
आम महोत्सव-2026 का अंतिम दिन 5 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र के साथ शुरू होगा। इस सत्र में विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों, मूल्य संवर्धन और आम प्रसंस्करण की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
UP Mango Festival 2026 : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे विजेताओं का सम्मान
महोत्सव का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 5 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आम महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
read more : Mumbai Rain Alert 2026 : मुंबई में से हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद, लोकल ट्रेनें लेट, कई इलाके जलमग्न

