By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Datia By Election 2026 : उपचुनाव की घोषणा, दलों में बढ़ी सरगर्मियां, सत्तापक्ष-विपक्ष की नाक और साख का सवाल ?
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia By Election 2026 : उपचुनाव की घोषणा, दलों में बढ़ी सरगर्मियां, सत्तापक्ष-विपक्ष की नाक और साख का सवाल ?

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: July 2, 2026 5:55 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
7 Min Read
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला
दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, सभी की नजरें उम्मीदवार चयन पर।
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Datia By Election 2026 : मध्य प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी।

Contents
Datia By Election 2026 : दतिया का ‘दंगल’, किसके लिए अमंगल ?Datia By Election 2026 : उपचुनाव का ‘दंगल’, किसके लिए अमंगलDatia By Election 2026 : कांग्रेस खेलेगी विक्टिम कार्ड या नए चेहरे पर लगाएगी दांव ?Datia By Election 2026 : नरोत्तम फिर उत्तम या कतार में दूसरा कौन उम्मीदवार ?Datia By Election 2026 : संपादकीय नजरियादतिया विधानसभा उपचुनाव भले ही एक सीट का चुनाव हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने कहीं अधिक बड़े हैं। यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा और दलों की संगठनात्मक ताकत का भी परीक्षण होगा। भाजपा के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के कामकाज और नए प्रदेश नेतृत्व की स्वीकार्यता का पैमाना बनेगा। वहीं कांग्रेस के लिए यह अवसर है कि वह विधानसभा में खोई हुई एक सीट को वापस हासिल कर राजनीतिक संदेश दे सके। ये उपचुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यहां स्थानीय समीकरण, जातीय गणित और उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि हमेशा निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा के सामने सबसे बड़ा सवाल उम्मीदवार चयन का है। यदि पार्टी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर दांव लगाती है तो यह उनकी राजनीतिक वापसी का मंच बन सकता है, जबकि किसी नए चेहरे को मौका देना संगठन की नई रणनीति का संकेत होगा।दूसरी ओर कांग्रेस के सामने भी चुनौती कम नहीं है। पार्टी सहानुभूति के आधार पर राजेंद्र भारती के परिवार को मैदान में उतारती है या नए चेहरे के साथ चुनाव लड़ती है, यह फैसला उसके राजनीतिक संदेश को तय करेगा। इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी जैसे दलों की भूमिका भी नजरअंदाज नहीं की जा सकती। पिछले चुनाव में इन दलों ने वोटों का ऐसा समीकरण बनाया था जिसने मुख्य दलों की रणनीति को प्रभावित किया था। कुल मिलाकर दतिया उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं होगा, बल्कि यह बताएगा कि मध्य प्रदेश में आगामी राजनीतिक मुकाबलों के लिए जनता का मूड किस दिशा में जा रहा है। इसलिए दतिया का यह ‘दंगल’ सत्ता, संगठन और विपक्षी खेमे की राजनीतिक दिशा तय करने वाला उपचुनाव है।ये भी जानिए : Bhind Gram Panchayat Financial Fraud: अटेर की सिमराव पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘आदर्श’ खेल: सरपंच-सचिव ने विकास कार्यों के नाम पर की लाखों की हेराफेरी, परिजनों के खातों में भेजी सरकारी राशि

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। दिल्ली की कोर्ट द्वारा उन्हें 28 साल पुराने सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।

Datia By Election 2026
2023 विधानसभा चुनाव : कांग्रेस से राजेंद्र भारती, बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा

Datia By Election 2026 : दतिया का ‘दंगल’, किसके लिए अमंगल ?

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार दतिया विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 16 जुलाई को नाम वापसी का अंतिम दिन, निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Datia By Election 2026 : उपचुनाव का ‘दंगल’, किसके लिए अमंगल

  • उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को होगी जारी
  • 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल करने की समय सीमा
  • 14 जुलाई को होगी नामांकन पत्रों की जांच
  • 16 जुलाई को नाम वापसी का अंतिम दिन
  • 30 जुलाई को होगी दतिया सीट पर वोटिंग
  • 3 अगस्त को चुनाव परिणाम होंगे घोषित

Datia By Election 2026 : कांग्रेस खेलेगी विक्टिम कार्ड या नए चेहरे पर लगाएगी दांव ?

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। सवाल यह है कि भाजपा इस चुनावी मैदान में किसे उतारेगी। क्या एक बार फिर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिल मिलेगा..या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी? वहीं, कांग्रेस की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। क्या कांग्रेस सहानुभूति या ‘विक्टिम कार्ड’ खेलते हुए राजेंद्र भारती के परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार बनाएगी, या फिर कोई नया चेहरा सामने लाएगी? यह उपचुनाव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार के लिए भी साख का सवाल माना जा रहा है।

Datia By Election 2026 : नरोत्तम फिर उत्तम या कतार में दूसरा कौन उम्मीदवार ?

वहीं भाजपा संगठन के लिए भी दतिया उपचुनाव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। चुनाव में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस, दोनों को आजाद समाज पार्टी की चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी ने दतिया सीट पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई थी, इसलिए इस बार भी उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इन्हीं तमाम राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों पर हम चर्चा करेंगे। लेकिन सबसे पहले दतिया उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालते हैं।

Datia By Election 2026 : संपादकीय नजरिया

दतिया विधानसभा उपचुनाव भले ही एक सीट का चुनाव हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने कहीं अधिक बड़े हैं। यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा और दलों की संगठनात्मक ताकत का भी परीक्षण होगा। भाजपा के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के कामकाज और नए प्रदेश नेतृत्व की स्वीकार्यता का पैमाना बनेगा। वहीं कांग्रेस के लिए यह अवसर है कि वह विधानसभा में खोई हुई एक सीट को वापस हासिल कर राजनीतिक संदेश दे सके। ये उपचुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यहां स्थानीय समीकरण, जातीय गणित और उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि हमेशा निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा के सामने सबसे बड़ा सवाल उम्मीदवार चयन का है। यदि पार्टी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर दांव लगाती है तो यह उनकी राजनीतिक वापसी का मंच बन सकता है, जबकि किसी नए चेहरे को मौका देना संगठन की नई रणनीति का संकेत होगा।
दूसरी ओर कांग्रेस के सामने भी चुनौती कम नहीं है। पार्टी सहानुभूति के आधार पर राजेंद्र भारती के परिवार को मैदान में उतारती है या नए चेहरे के साथ चुनाव लड़ती है, यह फैसला उसके राजनीतिक संदेश को तय करेगा। इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी जैसे दलों की भूमिका भी नजरअंदाज नहीं की जा सकती। पिछले चुनाव में इन दलों ने वोटों का ऐसा समीकरण बनाया था जिसने मुख्य दलों की रणनीति को प्रभावित किया था। कुल मिलाकर दतिया उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं होगा, बल्कि यह बताएगा कि मध्य प्रदेश में आगामी राजनीतिक मुकाबलों के लिए जनता का मूड किस दिशा में जा रहा है। इसलिए दतिया का यह ‘दंगल’ सत्ता, संगठन और विपक्षी खेमे की राजनीतिक दिशा तय करने वाला उपचुनाव है।

ये भी जानिए : Bhind Gram Panchayat Financial Fraud: अटेर की सिमराव पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘आदर्श’ खेल: सरपंच-सचिव ने विकास कार्यों के नाम पर की लाखों की हेराफेरी, परिजनों के खातों में भेजी सरकारी राशि

TAGGED:3 अगस्त को नतीजे30 जुलाई को मतदानHindi NewsTODAY NEWSआजाद समाज पार्टीआजाद समाज पार्टी भी बन सकती है फैक्टरएमपी उपचुनावकांग्रेसकांग्रेस खेलेगी सहानुभूति कार्ड?किसके लिए अमंगल?क्या नरोत्तम मिश्रा की होगी वापसी?दतिया उपचुनावदतिया का दंगलदतिया विधानसभा सीटदतिया सीट पर उपचुनाव का ऐलाननरोत्तम मिश्राभाजपाभाजपा के सामने उम्मीदवार चयन की चुनौतीमध्य प्रदेश राजनीतिमोहन यादवमोहन यादव सरकार की साख दांव परराजनीतिक विश्लेषणराजेंद्र भारतीराजेंद्र भारती परिवार पर नजरहेमंत खंडेलवालहेमंत खंडेलवाल नेतृत्व की पहली परीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

9 Police Officers Life Imprisonment Maharashtra
महाराष्ट्र

9 Police Officers Life Imprisonment Maharashtra: 15 साल बाद आया ऐतिहासिक फैसला: पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

By Yoganand Shrivastava
UP State Women Commission Babita Chauhan
उत्तर प्रदेश

UP State Women Commission Babita Chauhan: धर्म छिपाकर शादी के मामलों पर महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष बबीता चौहान बोलीं– ‘गैंग की तरह काम कर रहे हैं कुछ लोग’

By Yoganand Shrivastava
Why Petrol Diesel Prices Not Decreasing India
दिल्ली

Why Petrol Diesel Prices Not Decreasing India: कच्चा तेल सस्ता होने पर भी क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताई असल वजह

By Yoganand Shrivastava
BS-VI Vehicle Ban Delhi NCR
दिल्ली

BS-VI Vehicle Ban Delhi NCR: दिल्ली में 3 महीने लागू रहेगा ‘विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान’: BS-VI से नीचे के वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग शुल्क होगा डबल

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?