Toxic Movie Teaser : नयनतारा, कियारा, हुमा, तारा और रुक्मिणी के दमदार किरदारों की पहली झलक
Toxic Movie Teaser : साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर ‘Ladies and Ladies’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस टीजर में फिल्म की पांचों प्रमुख अभिनेत्रियों के किरदारों का खुलासा किया गया है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अपने दमदार लुक में नजर आई हैं, जबकि यश का एक्शन अवतार भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Toxic Movie Teaser : ‘Ladies and Ladies’ टीजर ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
1 मिनट 41 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक अनोखे डिस्क्लेमर से होती है। इसके बाद यश और कियारा आडवाणी का रोमांटिक सीन देखने को मिलता है। बैकग्राउंड में प्यार और धोखे पर आधारित डायलॉग फिल्म की कहानी की झलक देते हैं। इसके बाद सभी महिला किरदारों की दमदार एंट्री दिखाई गई है।
Toxic Movie Teaser : पांचों एक्ट्रेसेस के किरदारों से उठा पर्दा
टीजर में नयनतारा बाइक चलाती हुई एक्शन मोड में दिखाई देती हैं। कियारा आडवाणी सर्कस परफॉर्मर के किरदार में नजर आती हैं। तारा सुतारिया एक कॉन्फिडेंट बॉस लेडी के रूप में दिखती हैं, जबकि रुक्मिणी वसंत हाथ में बंदूक लेकर दमदार अंदाज में दिखाई देती हैं। हुमा कुरैशी का रहस्यमयी और ताकतवर किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाता नजर आता है।
Toxic Movie Teaser : यश का डबल रोल और दमदार एक्शन
टीजर के आखिर में यश का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, जहां वह महिला फाइटर्स से भिड़ते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यश डबल रोल निभा सकते हैं, जिसमें पिता और बेटे दोनों के किरदार शामिल हो सकते हैं।
Toxic Movie Teaser : स्टारकास्ट और इंटरनेशनल लेवल का एक्शन
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी और अनबारिव की जोड़ी ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तैयार किए हैं, जबकि संगीत रवि बसरूर ने दिया है।
Toxic Movie Teaser : 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
फिल्म की रिलीज डेट दो बार बदली जा चुकी है। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

