CM Mohan Yadav Seoni Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav Seoni Visit : मुख्यमंत्री जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.83 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। इस अवसर पर कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद तथा आधुनिक कृषि यंत्रों पर आधारित थीम प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जहां किसान नई तकनीकों, नवाचारों और स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

CM Mohan Yadav Seoni Visit : सड़क और पुल निर्माण की सौगात
मुख्यमंत्री दौंदीवाड़ा–बरटोला–ओखाटोला–अमुरला मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बरबसपुर–सुनवारा–आमानाला वैनगंगा नदी सेतु तथा घोघराटोला–मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का भी लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ भी होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
CM Mohan Yadav Seoni Visit : पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र
मुख्यमंत्री बरघाट में 145.60 करोड़ रुपये, केवलारी में 67.34 करोड़ रुपये, सिवनी में 52.19 करोड़ रुपये तथा लखनादौन में 44.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नल-जल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सिहोरा, घंसौर, केदारपुर, लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विकास कार्यों की भी सौगात दी जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
CM Mohan Yadav Seoni Visit : शिक्षा, खेल और नगरीय विकास
मुख्यमंत्री केवलारी खेड़ा–टालाटाली मार्ग तथा गनेशगंज–लामटा–सुनवारा–पिंडरई–देवरी टीका मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही सिवनी में बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, नवीन फायर स्टेशन और नगर पालिका कार्यालय भवन की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं, लखनादौन मिनी स्टेडियम तथा धूमा में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर सिवनी और लखनादौन एप्रोच रोड के निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं और महिला-बाल कल्याण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

