CG Top 10 : 1 कोरबा में ओवरब्रिज के नीचे बेरहमी से हत्या
CG Top 10 : कोरबा में एक हमाल राजेश महाराज की उसके साथी ने सोते समय सिर पर डंडे से 30-35 वार कर हत्या कर दी। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई।

2 बालोद में ₹3 हजार की लूट का खुलासा
बालोद पुलिस ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया।
3 बेमेतरा में मजाक बना खूनी विवाद
बेमेतरा के बेरा गांव में दोस्ती के बीच हुआ मजाक हिंसक झगड़े में बदल गया। दीपक ने फावड़े से हमला कर देवा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
4 धमतरी में मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा
धमतरी पुलिस ने मछली व्यापारी की हत्या के मामले में दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी मृतक के यहां मजदूरी करते थे और किसी बात से नाराज होकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
5 रायगढ़ में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी पर हाथ, मुक्कों और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
6 पवन खेड़ा का बीजेपी और RSS पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष पवन खेड़ा ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित विवादों को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा।
7 प्यार के लिए बदला धर्म, 1000 KM दूर पहुंची युवती
छत्तीसगढ़ की अलीशा अपने प्रेमी जोगेंद्र से शादी करने के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद अदिति नाम अपनाया और परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।
8 इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
9 रायपुर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रायपुर पुलिस ने सूने मकानों और दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी और नकबजनी के आठ मामलों का खुलासा हुआ है।
10 नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही रात में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

