MSME Day 2026 : उद्योग, स्टार्टअप, स्वरोजगार के क्षेत्र को नई गति ,’स्टार्टअप, MSME इनोवेशन हब’ बनता मध्यप्रदेश
MSME Day 2026 : सशक्त उद्यमी–समृद्ध मध्यप्रदेश समिट 2026′ अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक राज्यस्तरीय सम्मेलन है। इसका उद्देश्य प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार को नई गति देना तथा निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना है।मध्यप्रदेश को उद्यमिता और निवेश का नया हब बनाने की दिशा में राजधानी भोपाल में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। MSME दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सशक्त उद्यमी–समृद्ध मध्यप्रदेश समिट 2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उद्योग, स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र को नई गति देने का संदेश देगें। समिट में हजारों उद्यमियों की भागीदारी के बीच निवेश, नवाचार और रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
MSME Day 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में रवीन्द्र भवन में आयोजित आयोजित ‘सशक्त उद्यरमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’ में 2 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें एमएसएमई, उद्यमी, स्टार्ट-अप, वित्तीय संस्थान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं महिला स्व-सहायता समूह शामिल हो रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एमएसएमई इकाइयों को 225 करोड़ रूपये 19 लाख और स्टार्टअप्स को लगभग 39 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। समिट में विगत ढाई वर्षों की समस्त संबद्ध विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी ढाई वर्षों की कार्य योजना प्रदर्शित होगी जिसमें तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। समिट का मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह समिट मध्यप्रदेश को देश के एक प्रमुख ‘स्टार्टअप और एमएसएमई इनोवेशन हब’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) की प्राप्ति में एमएसएमई की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
read more : Raigarh Elephant News : रायगढ़ के रिहायशी इलाके में घुसे दो जंगली हाथी, घंटों तक दहशत में रहे ग्रामीण

