Emergency Anniversary 2026 : NCERT कक्षा 9वी के पाठ्यक्रम में आपातकाल शामिल ,कांग्रेस का पलटवार, तेज हुई तकरार
Emergency Anniversary 2026 : आज 25 जून को देश भर में 1975 की इमरजेंसी (आपातकाल) की 51वीं बरसी मनाई जा रही है। बीजेपी इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में याद कर रही है,,,आपातकाल की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 1975 के दौर को संविधान पर सीधा हमला और देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ‘सबसे काला अध्याय’ करार दिया। उन्होंने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आपातकाल के काले दिनों को याद किया और विपक्ष पर निशाना साधा | एक अहम पहलू ये भी है कि NCERT ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब “अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड” में 1975-77 के आपातकाल को शामिल किया है।
Emergency Anniversary 2026 : इसे ‘लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों’ में से एक बताया गया है,,,,जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी तकरार भी छिड़ गई है। बीजेपी इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाकर कांग्रेस पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी पर वर्तमान मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति करने का पलटवार कर रही है| ऐसे में आपातकाल के 51 साल का दंश aaj भी कोई भूला नहीं है ऐसे में आपातकाल, बीजेपी के सवाल और शुरू हुए बवाल पर विस्तार से करेंगे चर्चा उससे पहले आपको सुनाते है किसने क्या कुछ कहा….

