,

राकेश शर्मा BJP के जिला अध्यक्ष निर्वाचित

रायसेन: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आज मध्यप्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षो की चौथी सूची जारी की जिसमें रायसेन जिले के जिलाध्यक्ष के पद पर राकेश शर्मा को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है । रायसेन जिले में पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रायसेन जिले के सांचेत जैसे छोटे गांव में मध्यम वर्गीय किसान परिवार में जन्में राकेश शर्मा अपने स्वर्गीय पिता श्री प्यारेलाल शर्मा एवं माताजी श्रीमती हीराबाई शर्मा के नौ पुत्र पुत्रियों में सबसे छोटे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में बाल्यकाल से ही स्वयं सेवक रहे 42 वर्षीय राकेश शर्मा MA राजनीति शास्त्र तक शिक्षा प्राप्त राकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए दूसरी बार जिलाध्यक्ष के शिखर पर पहुंचने वाले रायसेन जिले के पहले कार्यकर्ता हो गए हैं। उन्होंने रायसेन जिले में अपने डेढ़ साल के अध्यक्षीय कार्यकाल में विधानसभा ओर लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनावों में पार्टी को रिकॉर्ड बहुमत से जिताने में जी तोड़ मेहनत कर संगठन में अपनी भूमिका को सार्थक किया है। राकेश शर्मा ने राजनीति में ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी में संगठन आधारित कार्य करते हुए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बनाई है । तथा वह संघ और भाजपा संगठन ओर नेताओं की पहली पसंद बन गए हैं।
श्री शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड संपर्क प्रमुख रहे हैं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । पुनः जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित राकेश शर्मा ABVP में चार बार जिला संयोजक तथा रायसेन एवं भोपाल विभाग प्रमुख का दायित्त्व रहा । उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा । राकेश शर्मा स्वामी विवेकानंद महाविधालय रायसेन के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं |श्री शर्मा दो बार जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा रायसेन तथा भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायसेन भी रह चुके हैं । उल्लेखनीय है कि जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मंथन के बाद प्रदेश संगठन समेत नेताओं से चर्चा के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मोहर लगा दी । पार्टी ने जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी कर पैनल तैयार किया था ।

सुधाकर पवार बने बैतूल भाजपा जिलाध्यक्ष

बैतूल में लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है  सुधाकर पवार को बैतूल का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है l भाजपा मप्र संगठन चुनाव 2024 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक सेजवलकर की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमे बैतूल भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार को बनाया गया है। अभी तक बबला शुक्ला जिलाध्यक्ष की कमान संभाले हुए थे। सुधाकर पवार को जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद उन्हें ईष्ट मित्रों सहित भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई देने का सिलसिला जारी है। बैतूल बाजार नगर से जिले को दूसरी बार भाजपा का जिलाध्यक्ष मिला है। पहली बार जितेंद्र वर्मा को बनाया गया था जिनका कार्यकाल 2006 से 2010 तक रहा और अब दूसरी बार सुधाकर पवार को नगर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर है भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। सुधाकर पवार पूर्व में बैतूल बाजार नगर परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके है साथ वे अभी भाजपा जिला महामंत्री भी थे।

महाकुम्भ में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह….यह भी पढ़े

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…