मध्यप्रदेश में “हर गरीब को पक्का मकान” का संकल्प होगा पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The resolution of "Pucca house to every poor" will be fulfilled in Madhya Pradesh: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिलवाए जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में पुराने सर्वे के अनुसार 16 लाख हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हैं, आज मध्यप्रदेश को 8.5 लाख नए आवास मिले हैं। इसके बाद पुनः सर्वे कराया जाएगा, कोई भी गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा। मध्यप्रदेश में “हर गरीब को पक्का मकान” उपलब्ध कराने का संकल्प पूरा होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को विदिशा में “प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन लक्ष्य का आवंटन” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराया और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने क्षेत्र के लिए 177 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही ध्येय है विकास, विकास और विकास। हम इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले 4 वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना कर दिया जाएगा। हर क्षेत्र का विकास होगा। हर गरीब को पक्का मकान सहित सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए विशेष मिशन चलाए जा रहे हैं। सभी का कल्याण हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं से सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष-2003 में जो 7 लाख हेक्टेयर ही था, अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। हर एक खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि कुछ समय बाद हम कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी समय में विदिशा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर को मिलाकर वृहद राजधानी परियोजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि विदिशा नगर पालिका को नगर निगम बनाया जाएगा तथा विदिशा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एकीकृत कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में रिकार्ड समय में बने ग्रामीण आवास: केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और प्रधानमंत्री जनमन आवास रिकॉर्ड समय में बनाए गए। प्रधानमंत्री जनमन योजना में पहली सड़क भी मध्यप्रदेश में बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आज मध्य प्रदेश को 8 लाख 21 हजार 190 आवास दिए जा रहे हैं, आगामी अप्रैल मई में इतने ही आवास प्रदेश को और दिए जाएंगे। उन्होंने आवासों की स्वीकृति से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो गरीब आवास लेने से छूट गए हैं उनके लिए पुनः सर्वे कराया जा रहा है। अब सेल्फ-सर्वे की सुविधा भी सरकार दे रही है। उन्होंने बताया कि अब पात्रता की शर्तों में छूट दी गई है, जिसके अनुसार दो पहिया वाहन वाले, 15 हजार रूपये तक वार्षिक आय वाले और ढाई एकड़ तक सिंचित तथा 5 एकड़ तक असिंचित भूमि वाले हितग्राही भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 2011 की जनसंख्या के अनुसार 500 की आबादी वाले तथा 250 की जनजातीय आबादी वाले गांव भी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, कृषि यंत्र, ड्रिप इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत 384 करोड़ रुपए पूर्व में प्रदेश को दिए गए थे अब 435 करोड रुपए और दिए जाएंगे। लखपति दीदी बनाने के लिए एनआरएलएम योजना के अंतर्गत प्रदेश को 312 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि दी गई है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस गति से ग्रामीण आवास का कार्य चल रहा है उसके चलते वर्ष 2026 तक हर गरीब का अपना पक्का मकान होगा। उन्होंने बताया कि पिछड़ी जनजातियों के लिए चलाई जा रही प्रधान मंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत 46 हजार मकान बनाकर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री चैहान, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले में उत्कृष्ट आवासों को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी के संबंध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। वहीं उद्यानिकी विभाग की फलोद्यान पर आधारित प्रदर्शनी में पहुंचकर कृषक श्री थान सिंह के द्वारा दिए गए अमरूद को चखा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने एसआरएलएम की लखपति दीदियों के द्वारा किए जा रहे उत्पादों के अवलोकन के साथ मार्केटिंग संबंधी जानकारियां भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वच्छ सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्व-सहायता समूह की सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी से संवाद कर ड्रोन की सहायता से फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर अच्छी आय अर्जित करने के बारे में जानकारी ली। परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया हैं।

विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी प्रागंण में हुए कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल तथा विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, श्री हरिसिंह रघुवंशी, श्री उमाकांत शर्मा, श्री सूर्यप्रकाश मीणा के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, लाभांवित होने वाले हितग्राही मौजूद रहें।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व