CM Samrat Choudhary International Yoga Day Patna बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि योगाभ्यास को राज्य के हर घर और जन-जन तक पहुँचाने के लिए अगले वर्ष (2027) से बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम (Curriculum) में योग को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और योग गुरु स्वामी परमतेज के मार्गदर्शन में वहां मौजूद हजारों लोगों के साथ स्वयं भी योगाभ्यास किया।

CM Samrat Choudhary International Yoga Day Patna अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा योग, खुलेगा समृद्ध भारत का रास्ता
CM Samrat Choudhary International Yoga Day Patna समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के शिक्षण संस्थानों में शारीरिक प्रशिक्षण (Physical Training) की व्यवस्था पहले से लागू है, लेकिन अब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए योग को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। अगले वर्ष से स्कूल-कॉलेजों के सिलेबस में योग जुड़ने से युवा पीढ़ी शुरुआत से ही सेहतमंद जीवनशैली अपना सकेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल बीमारियों को दूर रखता है, बल्कि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

CM Samrat Choudhary International Yoga Day Patna मुंगेर की धरती है योग का वैश्विक केंद्र, पीएम मोदी के प्रयासों से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहार के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि बिहार का मुंगेर जिला दुनिया भर में योग के एक बड़े केंद्र के रूप में विख्यात है, जहां सात समंदर पार से लोग प्रशिक्षण लेने आते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन के कारण ही आज भारतीय संस्कृति की इस अनमोल विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। इसके साथ ही उन्होंने देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जोड़कर स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
CM Samrat Choudhary International Yoga Day Patna ‘बिना खर्च की सबसे सटीक दवा है योग’, वीवीआईपी और आम नागरिकों ने एक साथ किया अभ्यास
मुख्यमंत्री ने योग को महज एक व्यायाम नहीं, बल्कि तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जीने की एक मुकम्मल शैली बताया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, “मैं स्वयं रोजाना सुबह टहलता हूं और योग करता हूं। हमें 24 घंटे की दिनचर्या में से कुछ समय योग के लिए जरूर निकालना चाहिए। यह बिना किसी वित्तीय खर्च के दीर्घायु होने का सबसे सरल और सटीक उपाय है।” उन्होंने बताया कि जनता को बीमारियों से बचाने के लिए हर साल स्वास्थ्य विभाग का एक बड़ा बजट खर्च होता है, जिसे योग के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।
समारोह में दिग्गजों की रही मौजूदगी: इस सामूहिक योग शिविर में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत, विधान पार्षद मंगल पांडेय, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार सहित शासन-प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक, खिलाड़ी और आम नागरिक शामिल हुए।
Read this: Father’s Day 2026 : राजा जनक आदर्श पिता का अनुपम उदाहरण; जानिए, सनातन संस्कृति में पिता का महत्व





