Gwalior Hazira Bullet Gang Terror: ग्वालियर की दुर्गापुरी कॉलोनी में ‘बुलेट गैंग’ का उत्पात: तेज आवाज का विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा, गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Hazira Bullet Gang Terror

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Hazira Bullet Gang Terror मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुर्गापुरी कॉलोनी में ‘बुलेट गैंग’ के मनचले बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। रात के अंधेरे में मॉडिफाइड बुलेट से तेज और कानफाड़ू आवाज (पटाखे फोड़ने) निकालने से रोकने पर इन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने स्थानीय निवासी शिव सिंह भदोरिया पर जानलेवा हमला करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Gwalior Hazira Bullet Gang Terror साइलेंसर की तेज आवाज को टोकने पर भड़के बदमाश

Gwalior Hazira Bullet Gang Terror प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गापुरी कॉलोनी में बीती रात कुछ अज्ञात हुड़दंगी युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज आवाज में हुल्लड़बाजी कर रहे थे। गाड़ी के साइलेंसर से निकल रही तेज और कर्कश आवाज के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी बात का विरोध करते हुए जब कॉलोनी के निवासी शिव सिंह भदोरिया ने उन्हें रोका और टोका, तो बुलेट सवार युवक भड़क गए। वे गाली-गलौज पर उतारू हो गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

Gwalior Hazira Bullet Gang Terror पीड़ित को सरेआम पीटा, मोहल्ले वालों को आता देख भागे हुड़दंगी

गुस्से से तमतमाए बदमाशों ने शिव सिंह भदोरिया को घेर लिया और उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। बदमाशों की इस दबंगई और मारपीट की पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित के चिल्लाने और हंगामा बढ़ने पर जब मोहल्ले के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकलने लगे और इकट्ठा हुए, तो खुद को घिरता देख बदमाश अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नौ दो ग्यारह हो गए।

Gwalior Hazira Bullet Gang Terror आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बुलेट को किया पुलिस के हवाले

घटना के बाद दुर्गापुरी कॉलोनी के आक्रोशित नागरिकों ने बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बुलेट मोटरसाइकिल को तत्काल अपने कब्जे में लिया और हजीरा थाना पुलिस को सूचित कर वाहन उनके सुपुर्द कर दिया। हजीरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जब्त की गई बुलेट के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और घटना के समय गाड़ी चला रहे आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read this: Agra Husband Wife Street Fight: आगरा में बीच सड़क पर ‘मियां-बीबी’ में चले लात-घूंसे और चप्पलें: पैसों के विवाद में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, तमाशबीन बने रहे लोग