बैतूल: नकली लिक्विड यूरिया फैक्ट्री का भंडाफोड़, खेत से सामग्री बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Betul: Fake liquid urea factory busted, material recovered from the field

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना क्षेत्र में  पुलिस ने नकली लिक्विड यूरिया बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 700 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया और बायोडीजल पंप के प्रबंधक समेत अन्य आरोपितों पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को यह सफलता गल्फ कंपनी की शिकायत के बाद मिली। कंपनी ने नकली लिक्विड यूरिया की बिक्री और उसके लोगो के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार रात मालेगांव के पास स्थित बायोडीजल पंप पर छापा मारा। मौके पर गल्फ कंपनी का लोगो लगा 130 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया गया।

एजाज उर्फ बाबू खान बिना वैध लाइसेंस के नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बनाकर उसे विभिन्न कंपनियों के नाम से बेच रहा था। आरोपी पर धारा 318(4) बी.एन.एस., 3/7 ई.सी. एक्ट व 63 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

प्रबंधक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली लिक्विड यूरिया की सप्लाई परमंडल गांव के खेत में स्थित एक मकान से की जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने किसान देवजी इंगले के खेत में बने मकान पर छापा मारा। वहां से नकली यूरिया बनाने की मशीनें, प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखी यूरिया खाद की बोरियां, और 700 लीटर नकली लिक्विड यूरिया बरामद किया। किसान ने बताया कि उसने यह मकान सुभाष वार्ड निवासी बाबू उर्फ एजाज पिता सरदार खान को किराए पर दिया था।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि परमंडल के पास नागपुर मार्ग पर भी नकली लिक्विड यूरिया बेचा जा रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारकर 700 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया। पुलिस अब बाबू उर्फ एजाज की तलाश में जुटी है, जो नकली यूरिया बनाने और बेचने का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में तीन कंपनियों – गल्फ, आइशर 100 और टाटा मोटर्स के लोगो के उपयोग का खुलासा हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की बोरियां भी मौके पर पाई गईं। थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। मुख्य आरोपी बाबू उर्फ एजाज को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस नकली यूरिया के उत्पादन और वितरण में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी गई है।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों