REPORT : AJAY NIGAM
TET Exam Relief For Teachers : भोपाल दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
TET Exam Relief For Teachers : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से संबंधित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

TET Exam Relief For Teachers : शिक्षकों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया
राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य तथा प्रदेश वन प्रकोष्ठ संयोजक अमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को रखा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें राहत प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।
TET Exam Relief For Teachers : देशभर के लाखों शिक्षकों का मुद्दा उठाया
चर्चा के दौरान प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के लगभग एक लाख शिक्षक, उत्तर प्रदेश के दो लाख से अधिक शिक्षक तथा देशभर के करीब दस लाख शिक्षक इस विषय से प्रभावित हैं।उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि शिक्षकों के हित में संसद के माध्यम से आवश्यक कानूनी प्रावधान या अध्यादेश लाकर राहत प्रदान करने पर विचार किया जाए।\

TET Exam Relief For Teachers : जनप्रतिनिधियों ने भी किया समर्थन
इस अवसर पर भोपाल की महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल सांसद आलोक शर्मा तथा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल के अनुसार शिक्षकों की समस्या को लेकर रखे गए सुझावों का उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन किया और विषय की गंभीरता पर सहमति जताई।
TET Exam Relief For Teachers : दिल्ली में विस्तृत चर्चा के लिए मांगा समय
राज्य कर्मचारी संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए दिल्ली में समय देने का भी अनुरोध किया। संघ का कहना है कि शिक्षकों से जुड़े इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।
TET Exam Relief For Teachers : शिक्षकों को राहत मिलने की जताई उम्मीद
राज्य कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े विषय पर केंद्र सरकार शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। संघ का कहना है कि इससे देशभर के लाखों शिक्षकों को राहत मिल सकती है और शिक्षा व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

